Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

Housefull 5 Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड मूवी 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये पास हुई या फेल.

Housefull 5 Review: स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 की शानदार सफलता के बाद, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब साल की अपनी तीसरी रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जी हां एक्टर की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित यह मूवी पॉपुलर हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त है और फैंस इसे देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं.

हाउसफुल 5 का पहला रिव्यू आया सामने

हाउसफुल 5 की सेंसर बोर्ड रिव्यू सामने आ चुका है. अभिनेता-मॉडल कुलदीप गढ़वी की ओर से शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, ”हाउसफुल 5 कॉमेडी, रहस्य, रोमांच और कुछ प्रभावशाली ट्विस्ट का कॉम्बिनेशन है. फिल्म 2 घंटे 43 मिनट की है और इसका पहला पार्ट पूरी तरह से कॉमेडी है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दूसरे पार्ट में सस्पेंस और रोमांच भरपूर है. उन्होंने अक्षय, फरदीन और अभिषेक के एक्टिंग की जमकर तारीफ की.”

अक्षय कुमार सहित इन स्टार्स की एक्टिंग है कमाल

उन्होंने कहा, “@अक्षय कुमार ने अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है, जिस तरह से वह लोगों को हंसाते हैं, वह एक लीजेंड हैं. अक्षय ने हर सीन में अपनी छाप छोड़ी है, मुझे अभिषेक बच्चन का किरदार शानदार लगा, @रितेश ने अपने किरदार को शानदार तरीके से निभाया है, @फरदीन खान ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है. उनके डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक सीन आपको लोटपोट कर देंगे.”

हाउसफुल 5 में मौजूद हैं ये स्टार्स

अक्षय कुमार के अलावा, हाउसफुल 5 में जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नरगिस फाखरी, डिनो मोरिया, फरदीन खान, निकितिन धीर, चंकी पांडे जैसे कलाकारों की टोली है. मूवी का एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुका है. जिसमें ये धूम मचा रही है.

हाउसफुल 5 में होंगे दो क्लाइमैक्स

इस बीच, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि हाउसफुल 5 में दो अलग-अलग क्लाइमेक्स होंगे. उन्होंने कहा, “मैं पिछले 30 सालों से इस पर काम कर रहा था कि कैसे इस थ्रिलर को अलग बनाया जाए, जिसमें एक एक्स फैक्टर हो, जो दर्शकों को थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक बात करने पर मजबूर कर दे. इसलिए मैं एक ऐसी कहानी लेकर आया, जिसमें हर थिएटर में एक अलग हत्यारा होगा.”

यह भी पढ़ें- Vinod Chhabra Death: फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, फेमस निर्माता-डायरेक्टर का निधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >