Housefull 5 Box Office: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ 4 दिन में फ्लॉप? कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का भी निकला दम

Housefull 5 Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर है. दोनों ही फिल्मों के चौथे दिन के फाइनल आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो उम्मीद के मुताबिक काफी कम हैं. ऐसे में आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Housefull 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में आमने-सामने हैं—अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ और कमल हासन की ‘ठग लाइफ’. जहां एक तरफ ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को हंसी का फुल डोज दे रही है, वहीं ‘ठग लाइफ’ एक गंभीर और एक्शन पैक्ड ड्रामा है. दोनों फिल्मों ने पहले कुछ दिनों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन अब इनकी कमाई के आंकड़े साफ तौर पर एक बड़ा अंतर दिखा रहे हैं. इसके साथ दोनों की चौथे दिन की कमाई में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है. ऐसे में आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार सुस्त

अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर मिस्टर ‘हाउसफुल 5’ ने अपने ओपनिंग डे पर धमाकेदार 24 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म में 31 करोड़ रूपए कमाए. वहीं, तीसरे दिन 32.5 करोड़ और चौथे दिन (सोमवार) को sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 12.37 करोड़ कमाए. डे 4 के आंकड़े बाकी दिन के मुकाबले काफी कम हैं और निराशाजनक भी क्योंकि अगर आगे भी फिल्म की रफ्तार इसी तरह धीमी रही तो यह दमदार कलेक्शन नहीं कर पाएगी और फ्लॉप साबित हो सकती है.

बता दें कि अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 101.26 करोड़ तक पहुंच गया है, जो इसे इस साल की टॉप ओपनिंग फिल्म्स में से एक बनाता है. अक्षय कुमार की स्टार पावर, ह्यूमर और मल्टीस्टार कास्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है.

‘ठग लाइफ’ ने चली कछुए की चाल

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ ने भी पहले दिन 15.5 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट आई. फिल्म ने दूसरे दिन और तीसरे दिन 7.15 करोड़ और 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 6.5 करोड़ कमाए और पांचवे दिन sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 3.11 करोड़ का कारोबार किया. इसके बाद फिल्म का अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 40.01 करोड़ हो रहा है, जो उम्मीदों से काफी कम है.

यह भी पढ़े: Thug Life Box Office Collection Day 5: हाउसफुल 5 के सामने फ्लॉप हुई कमल हासन की फिल्म, 5 दिनों की महज इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >