Housefull 5 Box Office: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ने मारी साउथ मूवी को ऐसी पटखनी, 3 दिन में किया काम तमाम, जानें कलेक्शन

Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए तीन दिन में 80 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. दर्शकों से मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया के चलते थिएटरों में भीड़ उमड़ रही है. वहीं, ‘ठग लाइफ’ को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला.

Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शरुआत की और तीन दिन में ही 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. मूवी को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है और इस वजह से टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ दिख रही. उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज के पहले रविवार को मूवी ने तगड़ी कमाई की होगी. अक्षय कुमार और कई सितारों से सजी यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड मूवी बन गई. हाउसफुल 5 के रिलीज से ठीक एक दिन पहले कमल हासन की मूवी ठग लाइफ रिलीज हुई थी. हालांकि ठग लाइफ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं रहा. चलिए आपको दोनों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

हाउसफुल 5 ने की 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने दो दिन में ठग लाइफ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. मूवी में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर ने काम किया हैं. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 32 करोड़ की कमाई की. रविवार की कमाई का आंकड़ा सामने नहीं आया है.

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 87 करोड़ रुपये

ठग लाइफ को हाउसफुल 5 ने पछाड़ा

कमल हासन की ठग लाइफ की कमाई लगातार गिर रही है. फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हुई थी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार,ओपनिंग डे पर मूवी ने 15.5 करोड़ की कमाई की, जो हाउसफुल 5 के कलेक्शन से कम था. अब मूवी ने रिलीज के पहले रविवार को 6.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिलहाल हाउसफुल 5 का रविवार का कलेक्शन सामने नहीं आया है.

  • Thug Life Box Office Collection Day 1- 15.5 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 2- 7.15 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 3- 7.50 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 4- 6.50 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 36.9 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >