Housefull 5 Box Office: हाउसफुल 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अक्षय कुमार की हीरोइन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं. टिकट खिड़की पर मूवी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. नूवी ने तीन दिन में ही 87 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म की सफलता पर सोनम बाजवा ने खुशी जताई है.

Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. तीन दिन में ही मूवी ने अभी तक 87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. तेजी से मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है. मूवी में दो क्लाइमेक्स है, जिसने फिल्म को और भी खास बना दिया है. हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी में दो अलग-अलग किलर है. इस मूवी से पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने बॉलीवुड में कदम रखा है. फिल्म में वह काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लगी है. उन्होंने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है.

सोनम बाजवा ने हाउसफुल 5 की सफलता पर किया रिएक्ट

सोनम बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बागी 4 के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके को-स्टार टाइगर श्रॉफ और टीम है. वीडियो में टाइगर कहते हैं कि हाउसफुल 5 की टीम को शानदार ओपनिंग के लिए ढेर सारी बधाई. साजिद सर, संजू सर और खूबसूरत सोनम आपको दिल से बधाई. पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरा दिल खुशियों और आभार से भर गया है. ‘हाउसफुल 5’ हमेशा मेरे लिए खास रहेगी. हिंदी फिल्मों में मेरा पहला कदम और इतना खूबसूरत स्वागत मिला, इसके लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं. धन्यवाद साजिद सर. शुक्रिया @tigerjackieshroff, @nimmaaharsha सर और पूरी बागी 4 टीम को इस खूबसूरत सेलिब्रेशन के लिए. मैं वाकई बहुत आभारी हूं कि मुझे दोनों फिल्मों में संजय दत्तसर के साथ काम करने का मौका मिला.”

हाउसफुल 5 ने अब तक कितना कमा लिया

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 87 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >