Housefull 5 Box Office Records: ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बना डाले ये रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ कमाई देख उड़ जाएंगे होश

Housefull 5 Box Office Records: ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों से सजी इस फिल्म का ड्यूल क्लाइमेक्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म हर तीन जबरदस्त कमाई कर रहीहै. आइए आपको बताते हैं इसने कौन से रिकॉर्ड बनाए है.

Housefull 5 Box Office Records: ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है और दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. मूवी का निर्माण कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है. फिल्म देश सहित दुनियाभर में धमाल मचा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिनमें फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया और अन्य स्टार्स शामिल हैं. ड्यूल क्लाइमेक्स का कॉन्सेप्ट दर्शकों को भा रहा है. इस बीच आपको बताते हैं कि फिल्म ने अबतक कौ-कौन से रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

हाउसफुल 5 ने तोड़ दिए ये रिकॉर्ड्स

हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की लगातार तीसरी फिल्म बन गई है जिसने कोविड-19 के बाद वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर में 131.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इससे पहले ‘केसरी चैप्टर 2’ ने करीब 144 से 145 करोड़ रुपये और ‘स्काई फोर्स’ ने 168.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था. जबकि छावा के बाद ये साल 2025 की ये दूसरी फिल्म है जिसने ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई की. तीन दिन में ही फिल्म ने 87 करोड़ कमा लिए. अक्षय की मूवी ने केसरी चैप्टर 2, जाट, रेड 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है.

हाउसफुल 5 का कलेक्शन

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32.5 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 101.26 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >