Housefull 5 Box Office Collection Day 22: कछुए की चाल से चल रही अक्षय कुमार की फिल्म, 22वें दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

Housefull 5 Box Office Collection Day 22: ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में 20 दिन से ज्यादा समय हो गया है. फिल्म की कलेक्शन अब काफी कम हो गई है. ओपनिंग डे पर दमदार कमाई करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म अब आखिरी पड़ाव पर है. 22वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

Housefull 5 Box Office Collection Day 22: बहुचर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त यानी ‘हाउसफुल 5’, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ओपनिंग डे पर मूवी ने तगड़ी कमाई की और चार दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म की मजबूत शुरुआत और स्टार कास्ट की वजह से फिल्म को फायदा मिला. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म की कमाई अब काफी कम हो गई है. डेली कमाई में गिरावट साफ नजर आने लगी है. 22वें दिन का आंकड़ा सामने आ गया है.

22वें दिन हाउसफुल की कमाई पर लगा ब्रेक

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 22वें दिन ‘हाउसफुल 5’ अभी तक सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़ों में थोड़ा ही फेर बदल संभव है क्योंकि फिल्म का क्रेज अब खत्म हो गया है. नेट कलेक्शन अबतक मूवी की आज काजोल की फिल्म मां और साउथ स्टार विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा रिलीज हुई है. इसके अलावा आमिर खान की सितारे जमीन पर भी थिएटर्स में बनी हुई है, जो अच्छा परफॉर्म कर रही है.

जानें किस दिन हाउसफुल 5 ने कितनी कमाई की

  • Housefull 5 Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 3- 32 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 13: 3 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 15: 2 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 17: 3.68 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 18: 1.15 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 19: 1.5 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 20: 1 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 21: 0.92 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 22: 0.01 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन: 180.68 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ या ‘हाउसफुल 5’? बॉक्स ऑफिस पर किसकी लगी लॉटरी, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >