Housefull 5 Box Office Collection Day 19: तीसरे हफ्ते में फिसली ‘हाउसफुल 5’, अक्षय कुमार की फिल्म हिट या फुस्स, जानें

Housefull 5 Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब धीरे-धीरे अपने सफर की अंतिम कड़ी की ओर बढ़ रही है. आमिर खान स्टारर सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद से फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Housefull 5 Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की थी.फिल्म ने महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सभी को चौंका दिया था. लेकिन अब जब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, इसकी कमाई में साफ गिरावट देखी जा रही है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बनी है आमिर खान की हालिया रिलीज ‘सितारे जमीन पर’, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर लिया है. ऐसे में 19वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की, आइए बताते हैं.

19वें दिन की कमाई बेहद कमजोर

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 19वें दिन फिल्म ने सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इससे फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 177.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि यह शुरुआती आंकड़ा है, और शाम के शो के बाद यह थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन फिल्म ने शुरुआत में जिस रफ्तार से कमाई की, वह अब तीसरे हफ्ते में धीमी पड़ गई है. एक ओर बड़े बजट की कॉमेडी फिल्म, दूसरी ओर आमिर खान की इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ – जिसका सीधा असर हाउसफुल की ऑडियंस पर पड़ा है.

हाउसफुल 5 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 15: 2 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 17: 3.68 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 18: 1.2 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 19: 0.01 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 177.31 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Kuberaa Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार धनुष स्टारर ‘कुबेर’ हिट या फ्लॉप, 5वें दिन की कमाई ने खोले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >