Housefull 5 Box Office: Jaat के लाइफटाइम कलेक्शन को हाउसफुल 5 ने पलभर में तोड़ा, आंकड़े देख चौंक जाएंगे

Housefull 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 की सुनामी चल रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही धुआंधार कमाई करते हुए कई पिछली रिलीज फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब इसने 10 अप्रैल को आई सनी देओल की जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Housefull 5 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख और सौंदर्या शर्मा स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. मूवी की छप्परफाड़ कमाई इसके ब्लॉकबस्टर बनाने की ओर आगे लेकर जा रही है. भारत के साथ-साथ कॉमेडी एंटरटेनर विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है. यही वजह है कि 3 दिनों के भीतर ही इसने सनी देओल के जाट का लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया है.

हाउसफुल 5 ने जाट के लाइफ टाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए भारत में अब तक 90 करोड़ से ज्यादा कमा लिए. वहीं 10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल की जाट 1 महीने तक थियेटर में चलने के बाद भी महज 88.66 करोड़ की ही कमाई कर पाई. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करते तो 3 दिनों में ही कॉमेडी ड्रामा ने 139 करोड़ कमाए. इधर जाट ने 118.79 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में हाउसफुल 5 ने महज तीन दिनों में जाट के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

Housefull 5 vs Jaat

  • Housefull 5 India Collection- 90 करोड़
  • Housefull 5 Worldwide Collection- 139 करोड़
  • Jaat India Collection- 88.66 करोड़
  • Jaat Worldwide Collection- 118.79 करोड़

हाउसफुल 5 के बारे में

हाउसफुल 5 में जॉली नाम के तीन लोगों की कहानी है, जो क्रूज शिप पर एक अमीर बिजनेसमैन की मौत के बाद पुलिस रडार पर आते हैं. मूवी को लेकर खास बात यह है कि इसमें दो क्लाइमैक्स है. ऐसे में जब दर्शक टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें ऑप्शन मांगा जाता है कि आप हाउसफुल A या फिर हाउसफुल B देखना चाहते हैं. मूवी में संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे स्टार्स भी है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फ्लॉप, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >