Housefull 5: अमिताभ बच्चन को भाया बेटे अभिषेक का मस्ती भरा अवतार, ‘हाउसफुल 5’ पर दी खास प्रतिक्रिया

Housefull 5: फिल्म हाउसफुल 5 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन समेत बड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म में दो अलग-अलग क्लाइमेक्स हैं. रिलीज के बीच अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तारीफ की और फिल्म से जुड़ा एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है.

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, जॉनी लीवर, चंकी पांडे स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हाउसफुल 5 साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे. इस कॉमिक एंटरटेनर को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है. फिल्म की खास बात ये है कि इसमें दो क्लाइमेक्स है. फिल्म के दोनों क्लाइमेक्स में कातिल अलग है. फिल्म के रिलीज के बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर किया है. बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सॉन्ग लाल परी के बिहाइंड द सीन वीडियो कर कैप्शन में लिखा, “हाहाहा… कितना मजेदार है ये सब..!!” क्लिप में पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक तरुण मनसुखानी मस्ती करते और डांस नंबर की शूटिंग पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.

अमिताभ बच्चन हमेशा अपने बेटे अभिषेक बच्चन का सपोर्ट करते हैं और उनकी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर करते हैं. जूनियर बच्चन की फिल्म बी हैप्पी में बिग बी ने अपने बेटे की परफॉर्मेंस को काफी सराहा था और खास पोस्ट भी लिखा था.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >