Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म में एंट्री? इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Housefull 5: अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' की बंपर सालता के बाद जल्द ही 'पठान' डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फोकलोर आधारित हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं. ऐसे में जानिए इस नई हॉरर मूवी की कहानी और खास बातें.

Housefull 5: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी जैसे लगभग हर जॉनर में सफलता हासिल की है. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. अब खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार जल्दी ही फोकलोर बेस्ड हॉरर मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन कोई और नहीं बल्कि ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सिद्धार्थ आनंद करेंगे. ऐसे में अगर आप इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आज हम आपको इसकी पूरी डटिल बताते हैं.

अक्षय कुमार की हॉरर फिल्म में क्या है खास?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हॉरर फिल्म भारतीय लोककथाओं पर आधारित होगी, जिसमें बाप-बेटी के रिश्ते के इमोशनल पहलुओं को भी दिखाया जाएगा. फिल्म में भरपूर मात्रा में वीएफएक्स (VFX) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह एक विजुअली स्टनिंग अनुभव बन सकेगा. सूत्रों के अनुसार, अक्षय कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट महीनों पहले ही दी जा चुकी है, और उन्होंने इस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी दिया है. हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या फिल्म साइन करने की जानकारी सामने नहीं आई है.

सिद्धार्थ आनंद और अक्षय की जोड़ी—क्या बनेगी नई हिट मशीन?

सिद्धार्थ आनंद, जो कि अब तक एक्शन जॉनर में माहिर रहे हैं, अब हॉरर स्पेस में हाथ आजमाने जा रहे हैं. ऐसे में उनके साथ अक्षय कुमार की जोड़ी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकती है. इससे पहले अक्षय ‘भूल भुलैया’ जैसी साइकोलॉजिकल हॉरर-कॉमेडी में नजर आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार इन दिनों ‘ओएमजी 3’, ‘जंगल’, और मैडडॉक फिल्म्स की हॉरर यूनिवर्स वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ पर भी काम कर रहे हैं. वहीं हाल ही में आई ‘केसरी 2’ ने क्रिटिक्स का दिल जीता, भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास न कर पाई हो.

यह भी पढ़े: Housefull 5 में 19 कलाकारों संग काम करने पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक साथ लाना डरावना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >