HIT 3 First Review: अजय देवगन की रेड 2 को टक्कर देने वाली हिट 3 का रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है फिल्म

HIT 3 First Review: नानी स्टारर हिट: द थर्ड केस (हिट 3) इस हफ्ते यानी 1 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में निर्माताओं ने प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया. जिसके बाद अब पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं अजय देवगन की रेड 2 को टक्कर देने वाली फिल्म कैसी है.

HIT 3 First Review: साउथ सुपरस्टार नानी अपनी आने वाली फिल्म हिट 3 की रिलीज को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं. क्राइम थ्रिलर में उन्होंने एक खतरनाक आईपीएस अधिकारी अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई है. सैलेश कोलानू की ओर से लिखित और निर्देशित, यह फिल्म ‘हिटवर्स’ की तीसरी किस्त है और 1 मई को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में स्क्रीन पर आएगी. इसकी टक्कर अजय देवगन और रितेश देशमुख की मूवी रेड 2 के साथ होगी. एडवांस बुकिंग में दोनों ही मूवी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है.

अदिवी शेष ने हिट 3 का किया रिव्यू

���क्टर अदिवी शेष ने हिट 3 देखी और इसका रिव्यू किया. उन्होंने कहा कि आखिरी 30 मिनट बहुत ही धमाकेदार थे. एक्टर ने बताया कि फिल्म में फैंस के लिए कई सरप्राइज हैं, जिनका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभिनेता ने यह भी कहा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव होने जा रही है. जिसमें धमाकेदार एक्शन के साथ जबरदस्त सस्पेंस छुपा हुआ है.
अदिवी ने एक्स पर लिखा, “हिट 3 के आखिरी 30 मिनट देखे. यह शानदार होने जा रही है और इसमें बहुत सारे सरप्राइज हैं.”

काफी दिलचस्प है नानी का प्लॉट

नानी की हिट 3 को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ रेटिंग दी है. 2 घंटे और 36 मिनट का इसका रनटाइम है. सेंसर की ओर से इसकी समीक्षा करने के बाद, यह पता चला कि फिल्म में कई दिलचस्प प्लॉट ट्विस्ट है. इसका पहला पार्ट एक खोजी लाइन पर जाता है, जबकि दूसरा पार्ट एक जीवित रहने की कहानी से अधिक संबंधित है. दूसरे भाग में ‘स्क्विड गेम’ जैसी थीम है और नानी ने पहले शॉट से ही एक कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

नानी ने हिट 3 को लेकर क्या कहा

हिट 3 से दर्शकों को क्या उम्मीद करनी चाहिए, इसपर नानी ने कहा, “फिल्म में कई दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न हैं, लेकिन उन्हें केवल थिएटर में अनुभव करने के लिए बनाया गया है.” नानी ने अपने फैंस और कमजोर दिल वाले फिल्म प्रेमियों से कहा कि वे फिल्म से दूर रहें और बच्चों को इसे देखने से रोकें, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा खून-खराबा और हिंसा है. इसके अलावा, फिल्म में ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस में हिंसा है.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 19: सनी देओल की ‘जाट’ 19वें दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप? जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >