हिना खान की इन तसवीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस बोले- तारों की तरह…

Hina Khan Photo : हाल ही में टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी (2019 Most Desirable Woman) की लिस्‍ट में एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का नाम टॉप पर था. हिना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. एक्ट्रेस का स्वैग ऐसा है कि उन्हें देखते ही फैंस उनपर लट्टू हो जाते है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है. इसमें हिना बेहद खूबसूरत दिख रही है.

Hina Khan Photo : हाल ही में टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी (2019 Most Desirable Woman) की लिस्‍ट में एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का नाम टॉप पर था. हिना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इस वजह से उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. एक्ट्रेस का स्वैग ऐसा है कि उन्हें देखते ही फैंस उनपर लट्टू हो जाते है. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है. इसमें हिना बेहद खूबसूरत दिख रही है.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तसवीरों में यलो कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस दिख रही है. हिना खान का ये अंदाज दिलकश लग रहा है. इस फोटोशूट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि हिना खान की तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं.

फैंस हिना के इस अंदाज पर फिदा हो गए है औऱ कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’. एक ने लिखा, ‘आप तारों की तरह चमकती रहे’. एक ने लिखा, ‘मैम अब से मेरा फेवरेट कलर येलो हो गया’. वहीं, कुछ यूजर्स उनसे नागिन 5 में फिर से आने की मांग कर रहे है.

Also Read: जब फैन ने पूछा था- कपिल शर्मा शो को देखने के लगते हैं पैसे? जानें क्या जवाब दिया था कॉमेडी किंग ने

हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनीं. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

हाल ही में हिना खान नागिन 5 में दिखी थी. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.

Also Read: ‘मोस्ट डिजायरेबल वुमेन टीवी 2019’ की टॉप-10 लिस्ट जारी, जेनिफर विंगेट और निया शर्मा को पछाड़ ये एक्ट्रेस हैं टॉप पर

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >