Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन की एंट्री पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबूराव, राजू और श्याम को कोई और रिप्लेस नहीं कर सकता

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है. पिछले दिनों फिल्म परेश रावल को लेकर चर्चा में थी. इस बीच सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कार्तिक आर्यन की एंट्री फिल्म में होगी या नहीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. मूवी के कुछ किरदारों की चर्चा तेजी से हो रही है. इस बीच सुनील शेट्टी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ कहा कि बाबूराव, राजू और श्याम जैसे आइकॉनिक किरदारों की जगह कोई नहीं ले सकता. कार्तिक आर्यन के फिल्म में शामिल होने की चर्चा पर उन्होंने बताया कि वह नया किरदार निभा सकते हैं, लेकिन राजू की भूमिका अक्षय कुमार की ही है. सुनील शेट्टी ने उम्मीद जताई कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.

हेरा फेरी 3 में होगी कार्तिक आर्यन की एंट्री?

हेरा फेरी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है. फिल्म के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन की एंट्री की खबरों पर हाल ही में सुनील शेट्टी ने जूम संग बातचीत में अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक्टर्स की नहीं, बल्कि उनके निभाए किरदारों की वजह से आइकॉनिक बनी है- बाबूराव, राजू और श्याम. ऐसे किरदारों को कोई और रिप्लेस नहीं कर सकता. उन्होंने साफ कहा कि कार्तिक की एंट्री अगर होती है तो वह नए किरदार के रूप में होगी, ना कि राजू की जगह. साथ ही उन्होंने बताया कि अब अक्षय कुमार और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के बीच सब कुछ ठीक है और उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही शुरू होगी.

बाबू भैया हेरा फेरी 3 में रहेंगे या नहीं?

वहीं परेश रावल के ‘बाबू भैया’ के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ में उनका रोल बेहद अहम रहा है. पहले यह खबरें थीं कि वे इस बार नहीं दिखेंगे, जिससे उनके फैन्स चिंतित हो गए थे. लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में वही पुरानी तिकड़ी – बाबूराव, राजू और श्याम – फिर से साथ नजर आएगी.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >