Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी की वजह से खत्म हुआ अक्षय कुमार-परेश रावल के बीच विवाद? एक्टर बोले- दुनिया को अपने रिश्ते...

Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच जो लंबे वक्त से विवाद चल रहा था वो अब खत्म हो चूका है. इसकी पुष्टि खुद फिल्म में श्याम निभाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने की है.

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त यानी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है. हालांकि, फिल्म की शूटिंग से पहले ही एक बड़ा विवाद सामने आया जब यह खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है और अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया है. इस मामले ने सभी को चौंका दिया था, खासतौर पर फिल्म के तीसरे हीरो सुनील शेट्टी को.

अब इस विवाद पर खुद सुनील शेट्टी ने Mid-Day को दिए इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि परेश और अक्षय के बीच अब कोई भी मनमुटाव नहीं है.

‘दुनिया को अपने रिश्ते के बीच…’

सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा, “मैंने बस यही कहा था कि आपस में बात कर लो, दुनिया को अपने रिश्ते के बीच में मत आने दो.” उन्होंने ये भी कहा कि इस रिश्ते को सुधारने का क्रेडिट उन्हें नहीं, बल्कि अक्षय और परेश की समझदारी और पुराने प्यार को जाता है. यह बात सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अब एक बार फिर राउत, श्याम और बाबूराव की जोड़ी बड़े पर्दे पर हँसी का धमाका करने को तैयार है.

परेश रावल ने किया था साफ

परेश रावल ने कुछ वक्त पहले ही एक पॉडकास्ट में साफ कहा था कि वो फिल्म में वापसी कर चुके हैं और अब सब ठीक है. उन्होंने कहा, “कोई विवाद नहीं है. जब लोग कुछ चीज से इतना प्यार करते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि हम और मेहनत करें.”

फिल्म रिलीज कब होगी?

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब जबकि टीम फिर से एकजुट हो गई है, दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

यह भी पढ़े: Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता पर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नेक्स्ट लेवल का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >