Hera Pheri 3 से ���रेश रावल के बाहर होने से खुश नहीं हैं ये पॉपुलर सिंगर? कॉन्सर्ट के दौरान कही ये बात

Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी की चर्चा बाबूराव का नाम लिए बिना अधूरा है. परेश रावल द्वारा निभाया गया ये किरदार आज भी फैंस के दिलों में ज़िंदा है. अब खबर है कि हेरा फेरी 3 में वो नजर नहीं आएंगे. इस पर हिमेश रेशमिया ने प्रतिक्रिया दी है.

Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी की चर्चा हो और इसमें राजू, श्याम और बाबूराव गणपतराव आप्टे का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. बाबूराव का किरदार परेश रावल ने निभाया है. उनके जरिए निभाया गया ये किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया है. हेरा फेरी 3 में परेश नजर नहीं आएंगे और इसे लेकर कुछ समय से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. ये जानकर फैंस को बड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने अब इसपर रिएक्ट किया है.

हिमेश रेशमिया ने परेश रावल की तारीफ की

हिमेश रेशमिया ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच परेश रावल का जिक्र किया. सिंगर ने फिर हेरा फेरी का गाना गाने से पहले कहा कि हेरा फेरी 1 में वह शानदार थे, हेरा फेरी 2 में वह शानदार थे, वह जुम्मे रात गाने में भी शानदार थे. इसके बाद वह जुम्मे रात सॉन्ग गाना शुरू कर देते हैं. कॉन्सर्ट में उन्होंने याद सताए तेरी, हुक्का बार, मैं जहां रहूं, झलक दिखला जा, जरा झूम झूम जैसे गाने गाए. इस कॉन्सर्ट में फराह खान, वीर पहारिया, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शामिल हुए और उन्होंने काफी एंजॉय भी किया.

हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी ने क्या कहा?

परेश रावल अब हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं है. फैंस काफी निराश है कि तीसरे पार्ट में वह नजर नहीं आएंगे. सुनील शेट्टी ने एक्टर के बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. एएनआई से बातचीत में सुनील ने कहा था कि ये हो नहीं सकता. 100 परसेंट परेश रावल के बिना नहीं होगी. मेरे और अक्षय के बिना इसके 1 प्रतिशत चांस हो सकते हैं, लेकिन परेश जी के बिना 100 प्रतिशत नहीं हो सकता. नहीं, ऐसा नहीं है. राजू और श्याम, अगर उन्हें यहां बाबू के जरिए नहीं पीटा जाता है, तो ये काम नहीं करता.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >