Hera Phera 3: पंकज त्रिपाठी ने हेरा फेरी 3 में परेश रावल को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबूराव की भूमिका के…

Hera Phera 3: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की हेरा फेरी 3 से परेश रावल ने किनारा कर लिया है. एक्टर के अचानक चले जाने से फैंस काफी परेशान है. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि कौन सबसे अच्छे बाबू राव का किरदार निभा सकता है. इसमें पंकज त्रिपाठी का नाम सामने आया. अब बिहारी बाबू ने इसपर चुप्पी तोड़ी.

Hera Phera 3: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की हिट कॉमेडी ड्रामा हेरा फेरी 3 इन-दिनों ट्रेंड में है. दरअसल परेश रावल ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब एक्टर ने बताया कि उन्होंने कल्ट क्लासिक के सीक्वल को छोड़ दिया है. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हैरानी जताते हुए कहा कि उनके लिए भी यह खबर शॉकिंग थी. सोशल मीडिया पर नए बाबू भैया के लिए सुझाव आने लगे. अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम इस किरदार के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

हेरा फेरी 3 में काम करने पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी

गैंग्स ऑफ वासेपुर अभिनेता से पूछा गया कि मीडिया पर लोग सुझाव दे रहे हैं कि उन्हें हेरा फेरी 3 में कास्ट किया जाना चाहिए. इसपर बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “यह कुछ ऐसा है, जो मैंने भी सुना और पढ़ा है. मैं इस पर विश्वास नहीं करता. परेश जी एक अद्भुत अभिनेता हैं. मैं उनके सामने शून्य हूं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. मुझे नहीं लगता कि मैं इस भूमिका के लिए सही व्यक्ति हूं.”

हेरा फेरी 3 से परेश का बाहर होना था शॉकिंग

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स के माध्यम से परेश रावल को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें उन्होंने घोर अव्यवसायिक आचरण और कानूनी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद फिल्म हेरा फेरी 3 को बीच में ही छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा.

पंकज त्रिपाठी के अपकमिंग प्रोजेक्ट

पंकज त्रिपाठी जल्द ही क्रिमिनल जस्टिस 4 में नजर आएंगे, जिसमें बरखा सिंह, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद और खुशबू अत्रे भी हैं. यह शो 29 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >