Harshvardhan Rane ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के ‘PR स्ट्रैटेजी’ वाले कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- उनकी बातों में नफरत…

Harshvardhan Rane ने भारत-पाक तनाव के बीच अपनी को-स्टार और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के साथ ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म के सीक्वल में काम करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रियेक्ट करते हुए इसे ‘PR स्ट्रैटेजी’ बताया. अब इसपर हर्षवर्धन ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक्ट्रेस को करारा जवाब दिया है.

Harshvardhan Rane On Mawra Hocane Comment: भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के बीच डिजिटल जंग छिड़ गई है. दोनों स्टार्स ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था. कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि बहुत जल्द इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है. हालांकि, वॉर के बाद मावरा ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को कायरतापूर्ण कहा, जिसकी वजह से हर्षवर्धन राणे ने मावरा होकेन के साथ फिल्म के सीक्वल में काम करने से इंकार कर दिया था. वहीं, हाल ही में मावरा ने इसपर रियेक्ट करते हुए इसे ‘PR स्ट्रैटेजी’ बताया, जिसपर अब हर्षवर्धन का गुस्सा फुट पड़ा है और उन्होंने एक्ट्रेस को करारा जवाब दिया है.

‘मावरा होकेन की बातों में नफरत’

हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘ये पर्सनल अटैक की कोशिश की तरह लग रहा था. सौभाग्य से, मैं ऐसे प्रयासों को नजरअंदाज कर सकता हूं-लेकिन मेरे देश की गरिमा पर किसी भी हमले के लिए बिल्कुल भी सहनशीलता है. एक भारतीय किसान अपनी फसल से खरपतवार को उखाड़ता है. इसे खरपतवार निकालना कहते हैं. किसान को इस काम के लिए पीआर टीम की जरूरत नहीं है. इसे कॉमन सेंस कहते हैं. मैंने बस पार्ट 2 से हटने का ऑफर किया. मैं उन लोगों के साथ काम न करने का पूरा अधिकार रखता हूं जो मेरे देश के कार्यों को ‘कायरतापूर्ण’ कहते हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उनकी बातों में बहुत नफरत थी और बहुत पर्सनल कमेंट थे. मैंने कभी भी उनका नाम नहीं लिया. एक महिला के तौर पर मैंने उनके सम्मान पर अटैक नहीं किया. मैंने ये दायरा बनाए रखा.’

‘शर्मनाक और हास्यास्पद…’

मावरा ने हर्षवर्धन के सीक्वल में काम न करने पर कहा, “जब हमारे देश युद्ध की स्थिति में हैं, तब आप मेरे नाम का इस्तेमाल सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहे हैं. यह शर्मनाक और हास्यास्पद है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके देश में मासूम बच्चे मारे गए और वह दोनों देशों के नागरिकों व सैनिकों के लिए प्रार्थना कर रही हैं, न कि फिल्म की चिंता में खोई हैं.

यह भी पढ़े: Jaat रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर बनने के करीब, 32वें दिन की कमाई ने किया साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >