Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. हालांकि उस वक्त मूवी को लेकर ज्यादा बज नहीं देखा गया. हालांकि अब इसकी कमाई ने साबित कर दिया है कि अगर बजट हो, स्टारकास्ट भी बड़ी ना हो ना ही ज्यादा प्रोडक्शन हो, अगर कहानी जनता को पसंद आ जाए, तो मूवी को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता. हनुमान अंश का जहां बॉक्स ऑफिस रनटाइम खत्म हो गया था, वहीं अब एक बार फिर बुक मॉय शो में इसने टिकट बेचने शुरू कर दिए.
Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश ने 24वें दिन कमाए इतने करोड़
शोभिनौ सत्या की हनुमान अंश नीम करौली बाबा पर आधारित है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 47.33 करोड़ की कमाई की. वहीं नेट कलेक्शन 40.13 करोड़ पहुंच गया है. ये आंकड़े 20,613 शोज के हैं. ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 0.12 करोड़ से शुरू हुई. वहीं चौथे रविवार यानी 30 अगस्त को भक्ति आधारित फिल्म ने 15.00 करोड़ कमाए. वहीं यश की टॉक्सिक ने थोड़ा फासला दिखाते हुए 23 करोड़ का कलेक्शन किया.
Hanuman Ansh Rating On Book My Show: बुक मॉय शो पर हनुमान अंश को मिली इतनी रेटिंग
मजेदार बात ये कि हनुमान अंश का बुक मॉय शो पर जबरदस्त क्रेज है. इसे 9.8 रेटिंग मिली है. 31 अगस्त 2 बजे तक इसके 9 हजार टिकट बिके हैं. रांची में फिल्म देखने वाले पीवीआर न्यूक्लियस मॉल, पीजेपी सिनेमाज, मॉल ऑफ रांची और मिराज सिनेमा में टिकट बुक कर सकते हैं.
Hanuman Ansh Day Wise Collection: हनुमान अंश के डे वाइज कलेक्शन
- हनुमान अंश डे वाइज कलेक्शन- 1.08 करोड़
- हनुमान अंश वीक 2 कलेक्शन- 0.40 करोड़
- हनुमान अंश वीक 3 कलेक्शन- 10.40 करोड़
हनुमान अंश ओवरऑल कलेक्शन (नेट)- 40.13 करोड़
Hanuman Ansh Budget: इतने करोड़ में बनी है हनुमान अंश
सिर्फ 2-3 करोड़ के प्रोडक्शन बजट में बनी हनुमान अंश ने अब तक करीब ₹40 करोड़ की कमाई कर ली है. यानी फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले 700% से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है. आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने कम लागत में जबरदस्त कमाई करके बॉलीवुड की 2026 की सबसे Profitable फिल्मों में अपनी जगह बना ली है.
Hanuman Ansh के बारे में
विशाल चतुवेर्दी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है. फिल्म शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाया है, जहां वह लक्ष्मण दास के किरदार में नजर आते हैं.
