Hanuman Ansh Box Office: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल भी नहीं रोक पाया ‘हनुमान अंश’ की कमाई, 28वें दिन भी डबल डिजिट में किया बिजनेस

महज ₹1.8 से ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ऐसा चमत्कार किया है कि बड़ी फिल्मों की रिलीज भी इसका रास्ता नहीं रोक पाई. ‘टॉक्सिक’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से टक्कर के बावजूद 28वें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन ₹72 करोड़ के पार पहुंच गया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: सिनेमाघरों में बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच एक ऐसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है, जिसके बजट का आंकड़ा सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. महज ₹1.8 से ₹2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने कमाई के मामले में ऐसा खेल किया है कि अब हर किसी की नजर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी है.

फिल्म ने रिलीज के वक्त भले ही धीमी शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी ऐसी माउथ पब्लिसिटी हुई कि कमाई ने रफ्तार पकड़ ली. हालात ये हैं कि रिलीज के 28वें दिन भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. आइए जानते हैं 28वें दिन 'हनुमान अंश' ने कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

28वें दिन 'हनुमान अंश' ने की इतनी कमाई

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28, फोटो- Sacnilk

'हनुमान अंश' का 28वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है और आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है. फिल्म ने गुरुवार को करीब ₹11 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया.

खास बात ये है कि एक दिन पहले फिल्म ने ₹7.75 करोड़ कमाए थे. यानी 28वें दिन फिल्म की कमाई में करीब 41.9 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के सेट पर हुए ऐसे चमत्कार, देखकर दंग रह गए मेकर्स; अचानक पेड़ पर आ बैठा बंदर और फिर...

₹10 लाख से शुरू हुआ सफर, अब 72 करोड़ के पार पहुंची कमाई

''हनुमान अंश' ने 7 अगस्त को सिर्फ ₹10 लाख की ओपनिंग की थी और पहले दो हफ्तों तक इसकी कमाई लाखों में ही सिमटी रही, वहीं सिनेमाघरों में शो की संख्या भी करीब 250 से घटकर महज 25 रह गई थी. लेकिन इसके बाद दर्शकों के बीच माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की किस्मत पलट दी और तीसरे-चौथे हफ्ते तक इसके शो बढ़कर 7,000 से ज्यादा हो गए. यानी जिस फिल्म के शो कभी 25 तक सिमट गए थे, वही अब बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

28 दिनों में फिल्म ने भारत में ₹72.88 करोड़ नेट और करीब ₹85.97 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

टॉक्सिक और मिर्जापुर: द मूवी से मिल रही टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ को लगातार बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है. 26 अगस्त को यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 4 सितंबर को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी बड़े पर्दे पर आ गई है. इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और 28वें दिन भी करोड़ों की कमाई इसका सबूत है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं शोभिनव सत्या? जिन्होंने 'Hanuman Ansh में निभाया नीम करोली बाबा का रोल, डेब्यू फिल्म से ही बटोर रहे हैं सुर्खियां

अब विदेशों में भी रिलीज होगी फिल्म

भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब 'हनुमान अंश' की नजर विदेशी बॉक्स ऑफिस पर है. होम्बले फिल्म्स 11 सितंबर 2026 से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज करने की तैयारी में है.

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विदेशों में फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >