The Buckingham Murders के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने पर हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब मैं ब्रेक…

करीना कपूर की मूवी ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने सिनेमाघरों में कई खास कमाल नहीं किया. फिल्म अपना जादू चलाने में असफल रही. अब हंसल मेहता ने बॉक्स ऑफिस पर खराब नंबर्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

करीना कपूर की मूवी ‘द बकिंघम मर्डर्स’ 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. ये क्रू के बाद करीना की दूसरी बड़ी स्क्रीन रिलीज है. बेबो के करियर की ये मूवी अबतक की सबसे कम कमाई करने वाली मूवी बन गई है, जो दर्शकों को लुभाने में असफल रही. हंसल मेहता निर्देशित फिल्म में करीना एक जासूस और मां के किरदार में नजर आई है. हंसल ने फिल्म के ना चलने पर बात की.

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर क्या बोले हंसल मेहता

हंसल मेहता ने ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन और नंबर्स को लेकर डीएनए से बातचीत में कहा, अगर मैं कहूं इससे में नर्वस नहीं होता, तो ये झूठ होगा. अब मैं ब्रेक ले सकता हूं. पहले, नहीं ले पाता था इसलिए मैं छिपाता था. अब फिल्म के रिलीज से पहले मैं कट ऑफ हो गया था. ये आपको आगे बढ़ने के लिए कहता है, नहीं तो आप फंस जाते है.

हंसल मेहता ने कही ये बात

हंसल मेहता ने आगे कहा, ये एक टफ बैंलेस है. फिल्म के पीआर मुझे इतनी आसानी से कट ऑफ करने नहीं देता. हमने इसे एक बहुत छोटा खेल, एक वीकेंड का खेल बना दिया है. हालांकि मेरा मानना ​​है कि फिल्में आने वाली पीढ़ी के लिए होती है. हम फिल्मों को एक नंबर्स तक सीमित कर देते हैं और मुझे लगता है कि ये आपके काम को बहुत नीचा दिखाते है. जिन लोगों का फिल्म और उसके निवेश से कोई लेना-देना नहीं है, वो कमेंट करने लगते है और स्टेकहोल्डर्स जैसा बप्ताव करने लगते है, इस बात को बिना समझे कि बिजनेस मॉडल कैसे काम करता है. बता दें कि करीना कपूर की अगली अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन है, जो इसी साल रिलीज होगी.

Also Read- Panchayat के इस एक्टर ने सैफ-करीना कपूर के रिसेप्शन में किया था किचन हेल्प का काम, खुद किया बड़ा खुलासा

Also Read- सैफ अली खान अक्सर कहते है, अच्छा हुआ करिश्मा नहीं करीना कपूर से हुई मेरी शादी, कारण जानकर हंस पड़ेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >