चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, वीडियो में पहचानना मुश्किल, इस एक हादसे से करियर पर लगा था ब्रेक

गुरुग्राम स्थित अपने घर के बाहर चल रही डिमोलिशन कार्रवाई के दौरान एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उनका लुक काफी बदला हुआ दिख रहा है.

Chandrachur Singh video: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के गुरुग्राम में उनके घर के बाहर चल रहे डिमोलिशन ड्राइव का एक वीडियो सामने आया है. टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम ने चंद्रचूड़ के घर के बाहर कथित अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की. वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रचूड़ डीटीपी अधिकारी से बेहद शांत तरीके से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने बिना किसी गुस्से या बहस के सिर्फ यह पूछा कि कितनी जगह तक तोड़फोड़ की जाएगी. वीडियो में चंद्रचूड़ सरकारी अधिकारियों से बेहद विनम्रता से बात करते नजर आ रहे हैं.

चंद्रचूड़ सिंह ने अधिकारियों से पूछा- घर सेफ है ना?

डिमोलिशन कार्रवाई के दौरान चंद्रचूड़ सिंह खुद घर के बाहर मौजूद नजर आए. ‘ग्रेटर नोएडा वेस्ट’ ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में चंद्रचूड़ सिंह अधिकारियों के पास जाकर उनसे हाथ मिलाते हैं और कहते हैं कि सबसे जरूरी बात यह है कि उनका घर पूरी तरह सुरक्षित रहे. इस पर वहां मौजूद अधिकारी भी उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि घर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा और वह पूरी तरह सुरक्षित है.

Chandrachur Singh Career: इस हादसे के बाद चंद्रचूड़ सिंह के करियर पर लगा ब्रेक

चंद्रचूड़ सिंह ने 90 के दशक में ‘माचिस’, ‘जोश’, ‘दाग: द फायर’ और ‘क्या कहना’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई थी. फिल्म ‘जोश’ की शूटिंग के दौरान गोवा में एक दिन समुद्र में उनके साथ गंभीर हादसा हो गया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था, “समुद्र में करीब दो किलोमीटर अंदर मेरे साथ पानी में हादसा हुआ था. मेरा कंधा इतनी बुरी तरह डिसलोकेट हो गया था कि ऐसा लग रहा था जैसे हाथ शरीर से अलग हो जाएगा.”

चंद्रचूड़ सिंह बोले- सर्जरी के बाद भी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई

उन्होंने कहा कि इस चोट के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. लंबे समय तक फिजियोथेरेपी और इलाज चला. एक्टर ने बताया, “कुछ समय के लिए फिल्मों की शूटिंग रुक गई थी. मैं एक्सरसाइज नहीं कर पा रहा था, इसलिए मेरा वजन भी बढ़ गया. सर्जरी के बाद भी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई. मुझे उसी परेशानी के साथ काम करना पड़ा.” हालांकि चंद्रचूड़ का मानना है कि सिर्फ यही हादसा उनके करियर में दूरी की वजह नहीं बना. उन्होंने कहा, “इसके पीछे कई कारण थे. सफलता, असफलता, कुछ गलत फैसले… इन सब चीजों ने मिलकर असर डाला.” पिछली बार वह डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘आर्या’ में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- शादी से पहले महिलाओं के साथ रिश्ते में थी, गौरव खन्ना से तलाक के बीच आकांक्षा का खुलासा, कहा- लड़कियां पसंद हैं

यह भी पढ़ें– गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती, आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >