Govinda: गोली लगने के बाद गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, फैंस के लिए जारी किया ऑडियो मैसेज, कहा- गलती से…

गोविंदा ने गोली लगने के बाद इस घटना पर अपना पहला रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा,आप सब लोगों का आशीर्वाद या मां बाप का आशीर्वाद या गुरु की कृपा की वजह से गोली लगी थी पर वह निकल गयी है.

Govinda Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पैर में गोली लगने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए. एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा खतरे से बाहर है और डॉक्टर ने उनके घुटने से गोली निकाल दी है. अब गोविंदा ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर फैंस को उनकी दुआओं को लिए थैंक्यू कहा.

गोली लगने के बाद गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने गलती से पैर में गोली लगने के बाद इस घटना पर अपना पहला रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, ”नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा. आप सब लोगों का आशीर्वाद या मां बाप का आशीर्वाद या गुरु की कृपा की वजह से गोली लगी थी पर वह निकल गयी है. मैं धन्यवाद देता हूं यहां पर डॉक्टर का और आप सब लोगों की प्रार्थना के लिए. आप लोगों का धन्यवाद.” वहीं, एक्टर को सुबह 4.45 बजे गोली लगी.

अस्पताल में गोविंदा के साथ है उनकी बेटी

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर की हालत अभी ठीक है. अस्पताल में उनके साथ उनकी बेटी टीना है और पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता से मुंबई आ रही है. वहीं, उनके मैनेजर ने बताया कि, सुबह 6 बजे हमें शो के लिए कोलकाता जाना था और मैं एयरपोर्ट पहुंच चुका था. गोविंदा जी अपने घर से निकलने वाले थे और तभी ये हादसा हुआ. हालांकि भगवान की कृपा से उन्हें सिर्फ पैर में चोट लगी और कुछ सीरियल नहीं हुआ. गौरतलब है कि एक्टर आखिरी बार फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा एक्टर लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना पार्टी में शामिल हुए थे.

Also Read- Govinda Shot Update: सुबह-सुबह रिवॉल्वर लेकर गोविंदा कहां जा रहे थे ? मैनेजर ने दी यह अपडेट

Also Read- Govinda Shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >