Goodachari 2: एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान बुरी तरह जख्मी हुए Emraan Hashmi, तस्वीरें देख फैंस परेशान

Goodachari 2 की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी बुरी तरह चोटिल हुए हैं. उन्हें फिल्म का एक एक्शन सीन शूट करते वक्त गर्दन पर गंभीर चोट लगी है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस एक्टर के ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

Goodachari 2: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुडाचारी-2’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद एक्टर के फैंस काफी परेशान हैं. दरअसल, इमरान हाशमी को फिल्म में एक्शन सीन शूट करने के दौरान गर्दन पर गंभीर चोट लग गई है. इसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

इमरान हाशमी को लगी गंभीर चोट

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुडाचारी 2’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं. बीते दिनों एक खबर उनकी शूटिंग से जुड़ी सामने आई थी कि एक्टर को एक एक्शन सीन शूट करने के दौरान काफी गंभीर चोट लगी है. जिसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अब एक्टर ठीक हैं और उनके गर्दन पर पट्टी बांध दी गई है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस एक्टर के ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

Also read: रजनीकांत की नई फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 24 घंटों में बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट

Also read: रजनीकांत के अस्पताल से डीचार्ज होने के बीच, अमिताभ बच्चन ने किया ‘वैट्टेय्यन’ का हिंदी ट्रेलर शेयर, लिखा ‘द हंटर आ गया…’

‘गुडाचारी 2’ कब रिलीज होगी?

इमरान हाशमी की स्पाई-थ्रिलर तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी 2’ का निर्देशन विनय कुमार सिरिगिनेडी कर रहे हैं. हालांकि, अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन ये बात पक्की है कि फिल्म कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

इमरान हाशमी का वर्क फ्रंट

इमरान हाशमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘शोटाइम सीजन 2’ में नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर टाइगर 3 में भी नजर आ चुके हैं. फिल्म के उन्होंने विलेन का का किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >