Raksha Bandhan Giva Ad: 'तेरा कुत्ता टॉमी...?' Kriti के ऐड पर भड़कने वाली कंगना का पुराना वीडियो वायरल, Kunicka Sadanand ने घेरा

कृति सेनन के GIVA ऐड विवाद पर कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत पर साधा निशाना. कंगना का पुराना रक्षाबंधन वीडियो शेयर कर उठाए दोहरे रवैये पर सवाल.

Kunicka Sadanand on Kangana Ranaut Raksha Bandhan Giva Ad: रक्षाबंधन के जीवा ऐड में कृति सेनन के आउटफिट को लेकर  इंटरनेट में बहुत बहस हुई. अब इस कंट्रोवर्सी पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है. कुछ दिन पहले कंगना ने एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन ऐड में कृति के कपड़ों पर सवाल उठाए थे. विवाद बढ़ने के बाद उस ऐड को सोशल मीडिया से  हटा दिया गया.

Kunicka Sadanand on Kangana Ranaut Giva Ad: क्या कहा कुनिका ने 

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अब X पर कंगना का एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन शेयर किया है. इस विज्ञापन में कंगना स्ट्रैपलेस ड्रेस और डीप नेकलाइन वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए कुनिका ने लिखा,

"मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी???"
">

कंगना का यह पुराना ऐड दोबारा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इसके बाद यूजर्स कंगना और कृति के लुक की तुलना कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कंगना की उन टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए हैं, जिनमें उन्होंने महिलाओं के कपड़ों और भारतीय संस्कृति को लेकर अपनी राय रखी थी.

">

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पुराने विज्ञापन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि एक ही तरह के आउटफिट को लेकर अलग-अलग लोगों के लिए अलग नजरिया क्यों रखा जाता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने कंगना पर कथित दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया.

Kangana on Kriti Senon Raksha Bandhan Giva Ad: कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर कंगना ने क्या कहा था?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत ने कृति सेनन के GIVA रक्षाबंधन कैंपेन पर सवाल उठाए. विज्ञापन में कृति को त्योहार मनाते हुए केप, ड्रेप्ड स्कर्ट और ब्रैलेट स्टाइल ब्लाउज पहने दिखाया गया था.

कंगना ने सोशल मीडिया पर कृति के आउटफिट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसा आउटफिट पहनने की जरूरत क्यों है?

">

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था कि आज की महिलाएं अपनी पसंद के मुताबिक कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे कई तरह के कपड़े पहन सकती हैं. इसके बावजूद रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दौरान ऐसे कपड़े चुनने पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने विज्ञापन को "जानबूझकर अजीब" भी बताया था.

Kriti Senon Replied to Kangana and Trollers Giva Ad: कृति सेनन ने भी दिया जवाब

कंगना की टिप्पणी के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि किसी त्योहार का महत्व केवल इस बात से तय नहीं होना चाहिए कि कोई महिला क्या पहन रही है.

कृति ने कहा कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं और उनसे जुड़ी भावनाओं में होती है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को लगातार यह क्यों बताया जाता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए.

कृति सेनन, फोटो इंस्टाग्राम

कृति के मुताबिक, समय के साथ एथनिक फैशन में बदलाव आया है, लेकिन किसी महिला के संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान को केवल उसके कपड़ों या नेकलाइन से नहीं आंका जाना चाहिए.

Giva Removed the Ad After Controversy: GIVA ने विवाद के बाद हटाया विज्ञापन

विवाद बढ़ने के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन कैंपेन को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया. ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है.

">

कंपनी ने सफाई दी कि विज्ञापन का उद्देश्य परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने और पालतू जानवरों को भी इस खुशी में शामिल करने का संदेश देना था. GIVA ने यह भी कहा कि अगर विज्ञापन से किसी की भावनाएं अनजाने में आहत हुई हैं, तो उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया.

यह भी पढ़ें : कृति सेनन Giva Ad विवाद में घसीटा गया Sonu Nigam का नाम, सिंगर ने भड़कते हुए कहा- 'यह मैं नहीं हूं, मीडिया जागो'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >