Game Changer OTT Release: राम चरण की 500 करोड़ी फिल्म का होगा OTT डेब्यू, जानें कब और कहां देखें

Game Changer OTT Release: राम चरण और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है. एस. शंकर की निर्देशित यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम होगी.

Game Changer OTT Release: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट पर तैयार किया था. इसके बावजूद फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. ऐसे में एस. शंकर की निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. आइए बताते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी गेम चेंजर.

‘गेम चेंजर’ का OTT डेब्यू

राम चरण और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का एक पोस्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने मंगलवार को शेयर करते हुए लिखा, ‘रा माचा, सीट बेल्ट लगा लो. नियम बदलने वाले हैं. 7 फरवरी को #GameChangerOnPrime.’ मतलब है कि दर्शकों को इस फिल्म को एन्जॉय करने के लिए और तीन दिन यानी 7 फरवरी तक का इंतजार करना होगा.

गेम चेंजर की कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राम चरण की ‘गेम चेंजर’ तेलुगू वर्जन के साथ-साथ तमिल और मलयालम भाषाओं में इस शुक्रवार, 7 फरवरी 2025 को प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज होगी. हालांकि, अब तक हिंदी डब वर्जन की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. फिल्म में सूर्या नस्सर, सुनील प्रकाश राज और जयराम जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म की कहानी राजनीति की दुनिया और एक IAS ऑफिसर पर केंद्रित है, जो भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ आवाज उठाता है. हालांकि, बेहतरीन स्टोरी लाइन और शानदार स्टार कास्ट के बावजूद यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 130.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई थी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म ओटीटी पर अपना कमल दिखा पाती है या नहीं?

यह भी पढ़े: OTT Release This Week: नहीं थमेगा OTT पर एंटरटेनमेंट का सिलसिला, स्ट्रीम होगी ये जबरदस्त फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >