Game Changer First Review: राम चरण की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें

Game Changer First Review: राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर के रिलीज में बस कुछ घंटे बाकी है. ऐसे में फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है. टिकट बुक करने से पहले जरूर पढ़ें.

Game Changer First Review: साउथ सुपरस्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एस शंकर की ओर से निर्देशित और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स की ओर से निर्मित फिल्म में कियारा आडवाणी भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार है. इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. अब पहला रिव्यू भी सामने आ गया है.

गेम चेंजर का पहला रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक्स मनोबाला विजयबालन ने एक्स पर लिखा, “गेम चेंजर फर्स्ट रिव्यू: पहला पार्ट देखकर कहा जा सकता है कि रामचरण को नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला है. दूसरे पार्ट का फ्लैशबैक ब्लॉकबस्टर था. एक यूजर ने लिखा, “यहां है #गेमचेंजर इनसाइड रिपोर्ट्स: पहला हाफ – जबरदस्त. दूसरा हाफ – एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है फ्लैशबैक बिना उम्मीदों वाली फिल्म की आत्मा है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “# गेम चेंजर प्रीमियर मूवी रिव्यू, फिल्म सुपर 4/5 है#GameChangereview.”

गेम चेंजर के बारे में

गेम चेंजर की कहानी एक साहसी आईएएस अधिकारी की कहानी बताती है, जो सिस्टम में भ्रष्टाचार को चुनौती देते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के मिशन पर निकलता है. फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, सुनील, जयराम, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर जैसे कलाकार हैं. इसका संगीत एस. थमन की ओर से तैयार किया गया है. सीबीएफसी की ओर से गेम चेंजर को 2 घंटे और 44 मिनट के रनटाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Preview: राम चरण की फिल्म ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई, जानें रन टाइम

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >