Game Changer Box Office Collection Day: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का 13 दिन में ही हुआ खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

Game Changer Box Office Collection Day 13: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की. हालांकि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.

Game Changer Box Office Collection Day 13: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने के बाद मूवी का कलेक्शन हर दिन घटता गया. शंकर शानमुघन की ओर से निर्देशित राजनीतिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए है और अबतक कितना कलेक्शन हुआ, यहां जानिए.

गेम चेंजर ने 13वें दिन की इतनी कमाई

राम चरण, कियारा आडवाणी और एसजे सूर्या स्टारर गेम चेंजर अब सिनेमाघरों में अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है. फिल्म अब हर दिन कमाई करने के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रहा है. सैक्निलक के अनुसार, फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे बुधवार को सिर्फ 0.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. भारत में अबतक फिल्म ने 128.05 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

यहां जानें गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 51 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 21.6 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 15.9 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 7.65 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 10 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 7 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां दिन- 4.5 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवां दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नौवां दिन- 2.4 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दसवां दिन- 2.6 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11वां दिन- 1 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12वां दिन- 0.9 करोड़ रुपये
  • गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13वां दिन- 0.75 करोड़ रुपये

गेम चेंजर का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 128.05 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >