बेटे के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में खूब नाचे सनी देओल, तारा सिंह का ये अंदाज देख आप हो जाएंगे इम्प्रेस, VIDEO

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी को लेकर पूरा परिवार काफी खुश है. रोका सेरेमनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सनी ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है.

गदर एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के परिवार में खुशियां आने वाली है. सनी के बड़े बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो शादी का उत्सव 3 दिन तक चलेगा. कल रात करण और द्रिशा की रोका सेरेमनी थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी डांस करते दिख रहे है.

करण देओल की शादी में जमकर नाचे सनी देओल

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी को लेकर पूरा परिवार काफी खुश है. रोका सेरेमनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सनी ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है. किसी मेहमान के साथ वो गाने मोरनी बन के पर थिरकते दिख रहे. पहले तो वो म्यूजिक पर सिर्फ हाथ को झूमाते है और फिर बाद में डांस करते है. गदर 2 स्टार को ऑफ-स्क्रीन डांस करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

https://twitter.com/imahsannazir19/status/1668393675301216256

करण देओल के रोका सेरेमनी में शामिल हुए ये लोग

करण देओल के रोका सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे. करण के पिता सनी देओल कल रात फोटो सेशन के लिए पैपराजी के सामने आए. बाद में उन्हें भाई बॉबी देओल और चचेरे भाई अभय देओल ने ज्वाइन किया. सनी देओल ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया. करण ने साल 2019 में पल पल दिल के पास से डेब्यू किया था. पल पल दिल के पास का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया था. उन्होंने 2021 की फिल्म वेले में भी अभिनय किया. वह अपने 2 में भी नजर आएंगे.

Also Read: Gadar: क्या आपको याद है सनी देओल का हैडपंप उखाड़ने वाला सीन? जानें किस शहर और किस जगह पर हुआ था शूट
फिल्म गदर दोबारा हुई रिलीज

वहीं, सनी देओल की फिल्म गदर 9 जून को दोबारा से रिलीज हुई. हालांकि गदर फिल्म में ये दिखाया गया है कि सकीना और तारा सिंह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जीते है. दोनों अशरफ अली के साथ पाकिस्तान जाते हैं और बाद में जब सकीना के परिवार वाले उसे आने नहीं देते, तो तारा सिंह पाकिस्तान जाते हैं और सभी दुश्मनों का सामना कर अपने प्यार पर जीत पाते हैं. फिल्म के गाने से लेकर हैंडपंप उखाड़ने तक वाले सीन्स आज भी रौंगटे खड़े कर देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >