Gadar Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर, जानें 9वें दिन की कमाई

Gadar Box Office Collection Day 9: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 9 जून को फिर से रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला. मूवी को नए वीएफएक्स के साथ 4के में फिर से रिलीज किया गया था. आइये जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया.

Gadar Box Office Collection Day 9: सनी देओल और अमीषा पटेल की साल 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गांड़ दिए थे. ये मूवी इंडियन सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. ऑडियंस के क्रेज को देखते हुए बीते 9 जून को 22 साल बाद फिर इसे री-रिलीज किया गया. जिसके बाद फैंस तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को देखने के लिए क्रेजी हो गए. ये सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. अब नौवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

गदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘गदर’ के तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी आज भी दर्शकों को याद है. अमरीश पुरी के वो डायलॉग आज भी दर्शकों का पसंद आती है. अब जल्द ही फिल्म का सीक्वल रिलीज होने वाला है. जिसके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. वहीं, री-रीलीज पर गदर ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 45 लाख रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये, चौथे दिन 30 लाख रुपये, पांचवे दिन 23 लाख, छठे दिन 21 लाख, सातवें दिन 19 लाख रुपये आठवें दिन 12 से 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

गदर 2 के साथ टकराएंगी ये फिल्में

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने नौवें दिन 12 से 15 लाख रूपये की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 2 करोड़ 80 लाख रूपये का हो जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. अनिल शर्मा की गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ओएमजी 2 और एनिमल भी 11 अगस्त को एक साथ आने वाली है. बड़े पर्दे पर तीनों फिल्में क्लैश करेगी. वहीं, ‘गदर 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.”

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 2: प्रभास की आदिपुरुष कर रही है ताबड़तोड़ कमाई, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >