Gadar Box Office Collection Day 8: तारा सिंह-सकीना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम, जानें आठवें दिन की कमाई

‘गदर’ के तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी आज भी दर्शकों को याद है. लोग गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आठवें दिन का कलेक्शन सामने आया है.

Gadar Box Office Collection Day 8: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar Box Office Collection Day 8) साल 2001 में आई थी. उस समय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अनिल शर्मा की मूवी ने तगड़ी कमाई भी की थी. आज एक बार फिर से जब मूवी रिलीज हुई तो, दर्शकों ने इसपर जमकर प्यार लुटाया. फिल्म ने शुक्रवार को भी ठीक-ठाक कमाई की.

‘गदर’ की कमाई जानें

‘गदर’ के तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी आज भी दर्शकों को याद है. लोग गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, री-रीलीज पर मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 45 लाख रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये, चौथे दिन 30 लाख रुपये, पांचवे दिन 23 लाख, छठे दिन 21 लाख और सातवें दिन 19 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ.

जानें आठवें दिन का कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ ने आठवें दिन 12 से 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. बता दें कि अनिल शर्मा की गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ओएमजी 2 और एनिमल भी 11 अगस्त को एक साथ आने वाली है. बड़े पर्दे पर तीनों फिल्में क्लैश करेगी. वहीं, ‘गदर 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.”

Also Read: Gadar Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई, जानें 7वें दिन की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >