Gadar Box Office Collection Day 6: फिल्म की धुआंधार कमाई जारी, तारा सिंह-सकीना की लवस्टोरी का चल रहा जादू

गदर: एक प्रेम कथा को मेकर्स ने 4K रिज़ॉल्यूशन में अपडेट किया है. इस वजह से सीन्स बेहतर क्वालिटी में दिख रहे, जिसका आनंद फैंस बड़े पर्दे पर उठा रहे. पहले दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Gadar Box Office Collection Day 6: सनी देओल-अमीषा पटेल की 22 साल पुरानी फिल्म गदर एक प्रेम कथा को सिनेमाघरों में भरपूर प्यार मिल रहा है. कई ऐसे वीडियोज सामने आए है, जिसमें थियेटर के बाहर फैंस की भीड़ दिखी. मूवी को री-रिलीज हुए छह दिन हो गए है. बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन जबरदस्त है. ये तो कमाल की बात है कि 22 साल पुरानी मूवी को लेकर क्रेज शानदार देखने को मिल रहा है. चलिए बताते है आपको मूवी ने किस दिन कितना कमाया.

गदर: एक प्रेम कथा का कलेक्शन

गदर: एक प्रेम कथा को मेकर्स ने 4K रिज़ॉल्यूशन में अपडेट किया है. इस वजह से सीन्स बेहतर क्वालिटी में दिख रहे, जिसका आनंद फैंस बड़े पर्दे पर उठा रहे. पहले दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 45 लाख रुपये और तीसरे दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस हुआ. चौथे दिन मूवी ने 30 लाख कमाए और पांचवें दिन फिल्म ने 23 लाख की कमाई की. Bollymoviereviewz की एक रिपोर्ट की मानें तो, छठे दिन मूवी ने 21 लाख की कमाई की.

11 अगस्त को रिलीज होगी गदर 2

वहीं, अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने गदर को लेकर कहा था, अनिल शर्मा सर ने 4K और डॉल्बी एटमॉस साउंड इफेक्ट में फिल्म में फिर से महारत हासिल की है और इसकी फिर से कल्पना की है. वह अभूतपूर्व है. मैं अपने परिवार के साथ फिल्म को इसके नए वर्जन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता. यह शानदार होने वाला है. अपने दादाजी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता. गौरतलब है कि गदर 2, 11 अगस्त, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसका इंतजार फैंस दिल थामकर कर रहे है.

Also Read: Gadar Box Office Collection: तारा सिंह की फिल्म सिनेमाघरों में मचा रही गदर,जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >