Gadar के अशरफ अली की बेटी नम्रता के आगे कम हैं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस, तसवीरें देख नहीं हटेगी नजर

Amrish Puri Daughter Namrata Puri: बॉलीवुड इंडस्ट्री के विलेन अमरीश पुरी की बेटी नम्रता पुरी मनोरंजन की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर है. नम्रता खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती है. वो बेहद हसीन है.

Amrish Puri Daughter Namrata Puri: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी ने गदर में एक अहम रोल निभाया था. अशरफ अली की रौबदार आवाज जब सिनेमाघरों में गूंजी, तो दर्शक ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाए. सनी देओल की फिल्म में वो सकीना के किरदार में नजर आए थ. हालांकि उनका निधन हो चुका है और वो इस बार गदर 2 में नजर नहीं आएंगे. आज हम आपको एक्टर के बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी के बारे में बताएंगे.

अमरीश पुरी की बेटी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के विलेन अमरीश पुरी की बेटी नम्रता पुरी मनोरंजन की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर है. नम्रता खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती है. वो बेहद हसीन है और अलग-अलग आउटफिट में अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती है. इंस्टा पर उन्हें 12.8K फॉलोअर्स है. अबतक उन्होंने 578 पोस्ट किए है और 834 लोगों को फॉलो करती है.

नम्रता पुरी कौन है

नम्रता पुरी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वह एक फैशन डिजाइनर के रूप में अपने काम के लिए जानी जाती है. नम्रता एक क्लोदिंग ब्रैंड की मालकिन है. वो कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती. नम्रता अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर पुरी की बेटी हैं. उन्होंने श्रीश बागवे से शादी की है.

गदर 2 में अमरीश पुरी की जगह कौन लेगा?

गदर 2 में अमरीश पुरी की जगह मनीष वाधवा लेंगे. दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मनीष ने बताया कि, वो फिल्म में पाकिस्तानी आर्मी अफसर का रोल वो प्ले करेंगे. दूसरे पार्ट में जनरल विभाजन से 24 साल बाद का है. यहां कोई प्रॉस्थेटिक का इस्तेमाल नहीं किया है. उनकी मूंछें हैं और दो से तीन अलग लुक हैं. साथ ही एक्टर ने कहा, अमरीश पुरी ने जिस तरह से अशरफ अली का किरदार निभाया था, उसकी कोई तुलना ही नहीं है. इसी वजह से उनके किरदार को रिप्लेस नहीं किया गया है. मैंने भी नहीं. गदर 2 में मेरा रोल एक जनरल का है.

Also Read: Gadar 2: अब ऐसा दिखता है ‘गदर’ का छोटा बच्चा, पाकिस्तानी फौज को धूल चटाएगा तारा सिंह का बेटा ‘जीते’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >