Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 को लेकर खोले राज, बताया- इन 2 शख्स के बिना अधूरी है फिल्म

Gadar 3: फिल्म गदर 2 के बाद अनिल शर्मा गदर 3 लेकर आ रहे हैं. अनिल शर्मा ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है, जिसे फैंस को जरूर जानना चाहिए. उन्होंने बताया कि इसपर काम जल्द ही शुरू होगा.

Gadar 3: अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म ने भारत में 526 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि दुनियाभर में मूवी ने में 690.54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. गदर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा गदर 3 लेकर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे.

गदर 3 के स्टारकास्ट का हुआ खुलासा

अनिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वनवास को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में अनिल ने एनडीटीवी डॉट कॉम से बातचीत में गदर 3 को लेकर बताया कि गदर 3 पर जल्द ही काम शुरू होगा. उन्होंने स्टारकास्ट को लेकर खुलासा किया कि सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा के बिना गदर 3 अधूरी है. गदर और गदर 2 में सनी, तारा सिंह के किरदार में दिखे थे, जबकि उत्कर्ष ने चरणजीत का रोल निभाया था. फिल्म में चरणजीत, तारा सिंह और सकीना यानी अमीषा पटेल का बेटा था.

फिल्म वनवास में नजर आएंगे उत्कर्ष शर्मा

अनिल शर्मा की फिल्म वनवास में उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर है. उत्कर्ष के अपोजिट गदर 2 फेम एक्ट्रेस सिमरत कौर है. फिल्म का टीजर 29 अक्टूबर को रिलीज किया गया था. यह फिल्म एक पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित एक भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरी यात्रा होगी. मूवी 2 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. 12 नवंबर को फिल्म का पहला गाना ‘यादों के झरोखों से’ रिलीज किया गया था. इसे श्रेया घोषाल और सोनू निगम ने गाया है और ये बेहद प्यारा सॉन्ग है. उत्कर्ष और अनिल शर्मा फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं.

Also Read- Vanvaas: गदर के ‘जीते’ अब नजर आएंगे फिल्म वनवास में, तारा सिंह नहीं ये शख्स बनेगा सपोर्ट सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >