Gadar 2 के तारा सिंह के पास हैं महंगी गाड़ियां, लग्जरी कारों के शौकीन है सनी देओल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

गदर एक्टर सनी देओल के पास ऑडी ए8 मॉडल और इसकी कीमत 1.60 करोड़ है. ये कार एक्टर ने जुलाई 2017 में खरीदी थी और खास बात है कि ये कार बुलेटप्रूफ है. इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर ऑटोबायाग्राफी भी है.

Gadar 2 Sunny Deol Car Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर खबरों में बने हुए है. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) के 22 साल बाद गदर 2 सिनेमाघरों में आ रही है. तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी में इस बार क्या नया होगा, ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगी. आज हम आपको एक्टर के कार कलेक्शन के बारे में बताते है.

सनी देओल का कार कलेक्शन

सनी देओल को महंगी गाड़ियों का शौक है और उनके पास लग्जरी गाड़ी भी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लैंड रोवर की दमदार एसयूवी डिफेंडर 110 है. इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है और ये उन्होंने पिछले साल ही खरीदी थी. उनके पास व्हाइट कलर की लैंड रोवर है.

इन गाड़ियों के मालिक हैं सनी देओल

गदर एक्टर सनी देओल के पास ऑडी ए8 मॉडल और इसकी कीमत 1.60 करोड़ है. ये कार एक्टर ने जुलाई 2017 में खरीदी थी और खास बात है कि ये कार बुलेटप्रूफ है. इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर ऑटोबायाग्राफी भी है. इसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये है. बता दें कि बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिनके पास ये कार है. अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ के गैराज में ये गाड़ी शोभा बढ़ाती है.

Also Read: Bigg Boss 16 Winner: कौन हैं बिग बॉस 16 के विनर MC Stan? जानें गर्लफ्रेंड ‘बूबा’ से लेकर नेटवर्थ के बारे में
कब रिलीज होगी गदर 2?

सनी देओल के पास मर्सिडीज बेंज सिल्वर एसएल 500 है और इसकी करीब 1.15 करोड़ रुपए है. एक्टर के गैराज में Porsche Cayenne है जिसकी कीमत करीब 1.93 करोड़ रुपये है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, गदर बंटवारे के दौर में तारा सिंह और सकीना की एक प्रेम कहानी थी. सीक्वल में निर्माता 24 साल की छलांग लगा रहे हैं, क्योंकि इस बार कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के समय को दर्शायेगी. पिछली बार तारा सिंह गदर में सकीना को वापस लाने के लिए पाकिस्तान में था, इस बार वह इस लड़ाई के बीच अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान में होगा. ये मूवी 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी.

Also Read: Abdu Rozik को ‘गदर 2’ के तारा सिंह लुक में देखते ही सनी देओल ने किया ये काम, सकीना को मिला ये नायाब तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >