Ameesha Patel: ‘गदर 2’ की सकीना ने बोल्ड अदाओं से किया फैंस को बेताब, यूजर्स बोले- तारा सिंह आज पक्का…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में है. वीडियो में वो काफी ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही है. बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है.

Ameesha Patel Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर खबरों में बनी हुई है. अमीषा औऱ सनी देओल की फिल्म गदर 2 इसी साल 11 अगस्त के आस-पास रिलीज होगी. इस बीच एक्ट्रेस अपनी दिलकश फोटोज और वीडियोज से फैंस को बेताब करती रहती है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी बोल्ड दिख रही है.

अमीषा पटेल का लेटेस्ट वीडियो हो रहा वायरल

गदर 2 की सकीना यानी अमीषा पटेल काफी हॉट और ग्लैमरस है. अमीषा अपनी खूबसूरत अदाएं फ्लॉन्ट करने से पीछे नहीं हटती. एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अलग-अलग आउटफिट में दिख रही है. ये एक रील वीडियो है और इसमें वो कभी ग्रीन तो कभी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है. बिकीनी ड्रेस पहने वो किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही.

यूजर्स कर रहे कमेंट

अमीषा पटेल के इस रील वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गदर का शॉट है क्या. एक यूजर ने लिखा, लाखों दिलों की रानी. एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक यूजर ने लिखा, तारा सिंह आज पक्का दीवाना हो जाएगा. बता दें कि एक्ट्रेस की उम्र 46 साल है औऱ इस उम्र में भी वो काफी फिट रहती है. उनकी तसवीरों से आपकी नजरें नहीं हटेगी.

जानें कब रिलीज होगी गदर 2

22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ”गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी. बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा.

Also Read: Gadar 2 से पहले सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा, फिर से चलेगा सनी देओल का जादू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >