Gadar 2: क्या सनी देओल की फिल्म 500 करोड़ तक की कर पाएगी कमाई! जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म का क्लेक्शन हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है. आइये जानते हैं ये लाइफटाइम कितना कलेक्शन कर पाएगी.

सनी देओल की गदर 2 हर दिन के साथ कई रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. अब आठवें दिन मूवी ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. इसके अलावा इसने कई फिल्में जैसे जू झूठी मैं मक्कार, किसी का भाई किसी की जान जैसी मूवीज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के धमाल को देखते हुए सभी एक्सपर्ट का मानना है कि अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म 500 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने बॉलीवुडलाइफ को बताया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है और फिल्म कम से कम 450 करोड़ कमाई तो करेगी ही. यह उससे आगे भी जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >