Gadar 2: ‘तारा सिंह’ की तारीफ में इस एक्टर ने कही बड़ी बात, बोले- सनी देओल किसी पर अपना सुपरस्टारडम…

गौरव चोपड़ा ने फिल्म गदर में सनी देओल के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की और कहा कि वह अपना सुपरस्टारडम किसी पर नहीं थोपते. गौरव ने सनी की तारीफ की है.

Gadar 2: बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने अपने दमदार एक्टिंग से भारतीय फिल्म उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी है. पिछले कुछ सालों में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है. लोग ‘गदर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत के विभाजन के बारे में यह रोमांटिक कहानी अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित की गई थी और दर्शकों के बीच बहुत हिट हुई थी. इस बीच गदर 2 में उनके साथ काम कर रहे एक्टर गौरव चोपड़ा ने बड़ी बात कह दी है.

गौरव चोपड़ा ने गदर में सनी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

गौरव चोपड़ा ने फिल्म गदर में सनी देओल के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की और कहा कि वह अपना सुपरस्टारडम किसी पर नहीं थोपते. गौरव ने आईएएनएस को बताया, इतने सालों में आप उन्हें जो कुछ भी जानते हैं, उनमें वह सब कुछ है. वह सेट पर ज्यादा बातूनी नहीं हैं, उन्हें सिंपल रहना पसंद है. वो जमीन से जुड़े इंसान है.

वह कभी किसी पर अपना सुपरस्टारडम…

गौरव चोपड़ा ने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा कि, “उनकी बातचीत मनगढ़ंत नहीं है, या वह कभी किसी पर अपना सुपरस्टारडम थोपने की कोशिश नहीं करते. जब आप उनसे बात करते हैं तो यह सब बहुत रियल और वॉर्म लगता है. इसलिए मेरा अनुभव अलग नहीं था. वह पहले दिन से ही बहुत विनम्र थे.” रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में काम करने के लिए गौरव ने 25 लाख रुपये बतौर फीस लिए हैं.

Also Read: Gadar Box Office Collection Day 10: फिल्म गदर सिनेमाघरों में मचा रही धमाल, जानें 10वें दिन की कमाई

गदर 2 कब होगी रिलीज

गदर: एक प्रेम कथा’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट बन गई थी. अमीषा पटेल ने भी फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी. ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जो उस वक्त बहुत बड़ी रकम थी. तारा सिंह औऱ सकीना की लवस्टोरी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. बता दें कि गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >