Gadar 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पुष्पा 2 को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- इस साल अल्लू अर्जुन की फिल्म…

गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पुष्पा 2 की तारीफ की. उन्होंने पूरे टीम को बधाई दी. साथ कहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी.

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2: द रूल का टीजर जारी हो चुका है. टीजर ने लोगों के होश उड़ा दिए और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. टीजर में अल्लू साड़ी पहने, गले में बहुत सारे चेन, माथे पर टीका लगाए काफी जबरदस्त दिख थे. उनके बर्थडे पर टीजरा आउट हुआ है. इस साल फिल्म 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पिछले साल 15 अगस्त पर अनिल शर्मा की गदर 2 रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. गदर 2 के डायरेक्टर अनिल ने पुष्पा 2 को लेकर बड़ी बात कह दी है.


गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पुष्पा 2 को लेकर की भविष्यवाणी
पिछले साल 15 अगस्त पर रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. सनी देओल, अमीषा पटेल, मनीष वाधवा ने फिल्म में काम किया है. अनिल शर्मा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, अभी पुष्पा 2 का टीजर देखा. उत्साहित हूं. पिछले साल 15 अगस्त को गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था. इस साल पुष्पा 2 और आधिक गदर मचाएगा. मेरी बेस्ट विशेज. पूरी टीम को बधाई. खास कर अल्लू अर्जुन को, उनका लुक असाधारण है. इसपर अल्लू ने रिप्लाई करते हुए लिखा, आपका शुक्रिया. आशा है आपकी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा.

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे थे नोट
फिल्म गदर 2 ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. टोटल कमाई मूवी ने 500 से ज्यादा किया था. जबकि, दुनियाभर में फिल्म ने 620 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. बता दें कि गदर का पहला पार्ट साल 2001 में आया था और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर जादू जमकर नोट छापे थे. वहीं, पुष्पा 2 द रूल से रश्मिका मंदाना का लुक उनके बर्थडे पर जारी हो चुका है. रश्मिका इसमें काफी शानदार लगी थी. मांग में सिंदूर लगाए, गले में मंगलसूत्र पहने वो काफी जबरदस्त लगी थी.

Pushpa 2 Teaser: होश उड़ा देगा ‘पुष्पा’ का ये खतरनाक अंदाज, साड़ी- माथे पर टीका लगाए दिखे अल्लू अर्जुन, टीजर हुआ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >