Gadar 2 Box Office Collection Day 3: तीन दिन में ही ‘गदर 2’ 100 करोड़ के पार, OMG 2 का हाल बेहाल

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. कमाई के मामले में गदर 2 खूब कमाई कर रही है. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. चलिए आपको बताते है तीन दिन का कलेक्शन.

Gadar 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल गदर 2 के साथ तारा सिंह के रूप में वापस आ गए हैं. गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी को दर्शकों से भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. निर्देशक अनिल शर्मा ने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला दिया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 40.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब तीसरे दिन दिन का कलेक्शन भी आ गया है. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है और फिल्म की कमाई भी ठीक-ठाक हो रही है.

गदर 2 ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह बड़े पैमाने पर है और प्रशंसक सनी देओल अभिनीत फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं. दूसरे दिन मूवी ने 43.08 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लिया है. तीसरे दिन मूवी ने 52 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई 135.18 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि आने वाले दिन में कमाई और ज्यादा होने वाली है.

गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गदर डे 1- 40.1 करोड़ रुपये

गदर डे 2 – 43.08 करोड़ रुपये

गदर डे 3 – 52 करोड़ रुपये

कुल – 135.18 करोड़ रुपये

Also Read: Gadar 2 के बाद ‘गदर 3’ की होने लगी तैयारी, सनी देओल को मिलेगी तगड़ी फीस, जानें कब से होगी शूटिंग!

ओएमजी 2 ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

अक्षय कुमार अभिनीत ओएमजी 2 खुद को फिल्म गदर 2 के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में फंसा हुआ पाती है. गदर 2 ने शुरुआत में अपने प्रमुख प्रदर्शन के साथ सुर्खियां बटोरीं, ओएमजी 2 धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. हालांकि गदर 2 से कमाई के मामले में ओएमजी 2 पीछे है. पहले दिन मूवी ने 10.26 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन 15.3 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. तीसरे दिन मूवी ने 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार अपने बेटे के लिए न्याय पाने के लिए शिक्षा प्रणाली के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आता है. वह कांति शरण मुद्गल की भूमिका निभाते हैं, जो अत्यंत समर्पण के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं. अक्षय कुमार को भगवान के दूत के तौर पर देखा जाता है. फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका निभा रही हैं.

ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओएमजी 2 डे 1- 10.26 करोड़ रुपये

ओएमजी 2 डे 2 – 15.3 करोड़ रुपये

ओएमजी 2 डे 3 – 17.50 करोड़ रुपये

कुल – 43.56 करोड़ रुपये

गदर 3 कब आएगा?

गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज ही हुई है और अब खबर आ रही है कि तीसरी किस्त पहले से ही पाइपलाइन में है. जूम की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि, “गदर के भाग 3 की योजना इस शुक्रवार को भाग 2 के रिलीज होने से पहले ही चल रही थी. अब जबकि भाग 2 बाईस साल बाद रिलीज हो गया है, निर्माता जी स्टूडियो और निर्देशक अनिल शर्मा 2024 की शुरुआत में भाग 3 की शूटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं. लेखक शक्तिमान तलवार के पास अगली गदर फिल्म के लिए एक विचार है.”

Also Read: KRK ने सनी देओल की फिल्म Gadar 2 का दिल खोलकर उड़ाया मजाक, बोले- गदर 2 नहीं, गटर 2 होना चाहिए नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >