Gadar 2 में ये रोल नहीं निभाना चाहती थी अमीषा पटेल, सालों बाद अनिल शर्मा ने किया खुलासा

Gadar 2: अनिल शर्मा ने अमीषा पटेल को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि गदर 2 में एक्ट्रेस सास का रोल नहीं करना चाहती थी. उन्हें ये करवाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा.

Gadar 2: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी और सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 ने साल 2023 में धुआंधार कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसमें सनी पाजी जहां तारा सिंह के रोल में दिखाई दिए. वहीं अमीषा पटेल सकीना की भूमिका दोहराती नजर आई. अब सालों बाद अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर सास का रोल नहीं निभाना चाहती थी.

गदर में सास का किरदार नहीं निभाना चाहती थी अमीषा पटेल

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, ”गदर 2 की कहानी में उनको वह स्क्रीन स्पेस नहीं मिला, जो गदर 1 में मिला था. वह उम्र और समय को समझ ही नहीं पाई कि उम्र भी एक चीज होती है और उनको समझना होगा कि जब आप जीते की मां हैं, तो उसकी पत्नी की सास भी बनना ही पड़ेगा. मुझे इस बात को समझाने में काफी टाइम लग गया.”

गदर 2 करने के लिए अनिल ने अमीषा को कैसे समझाया

अनिल शर्मा ने आगे कहा कि अमीषा को समझाने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा. मैंने कहा मानता हूं कि आप खुदपर काफी मेहनत कर रही हैं, लेकिन आप एक कलाकार हैं. नरगिस ने भी तो मदर इंडिया में मां की भूमिका निभाई थी, जब कि वह उस वक्त काफी यंग थी. हर स्क्रिप्ट की डिमांड होती है और स्टार्स को इसे करना पड़ता है.

अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा को लेकर कही थी यह बात

पिछले इंटरव्यू में, अमीषा पटेल ने खुलासा किया था कि जब वह गदर 2 की शूटिंग कर रही थी, तब निर्देशक अनिल शर्मा के साथ उनके मतभेद थे. उन्होंने कहा कि वह शूटिंग के दौरान उनसे बात नहीं करना चाहती थी. हालांकि इससे काम पर कोई असर नहीं पड़ा और अब हमारे बीच सबकुछ ठीक है. अमीषा ने आगे कहा, ”अगर अनिल मुझे फ्यूचर में कोई मूवी ऑफर करते हैं, तो मैं वह जरूर करूंगी. चाहे वह गदर 3 हो या फिर कोई और फिल्म.”

Also Read- Gadar 2: सनी देओल नहीं बल्कि इस शख्स के हाथों होना था विलेन का खात्मा, लास्ट मिनट पर क्लाइमेक्स में हुई थी हेरफेर

Also Read- Gadar 2: सनी देओल स्टारर फिल्म का बदल गया था क्लाइमेक्स, अमीषा पटेल ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >