Friday Release: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, एक या दो नहीं, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में

Friday Release: आपके एंटरटेनमेंट का डोज डबल नहीं ट्रिपल करने इस शुक्रवार एक साथ 9 फिल्में थिएटर्स में रिलीज होंगी. इस लिस्ट में आलिया भट्ट की जिगरा भी शामिल है.

Friday Release: इस शुक्रवार मनोरंजन का मेला लगने वाला है क्योंकि इस दिन एक नहीं, दो नहीं, तीन तीन बल्कि पूरी 9 फिल्में थिएटर्स में रिलीज होंगी. इस लिस्ट में आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ से लेकर राजकुमार राव की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ शामिल है. इसके अलावा कई साउथ की फिल्में भी दस्तक देंगी. ऐसे में आइए बताते हैं इनके नाम.

जिगरा

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मच अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है. वहीं, फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म शुक्रवार 11 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी आलिया भट्ट के किरदार सत्या पर आधारित है, जो अपने भाई को बेगुनाह साबित करने और जेल से निकलवाने में जमीन आसमान एक कर देगी. फिल्म में भाई का किरदार वेदंग रैना ने निभाया है.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. फिल्म की कहानी एक नए जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने सुहागरात के स्पेशल मोमेंट्स को एक सीडी में कैद कर लेते हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब यह सीडी खो जाती है. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है. ऐसे में आप इसे शुक्रवार को अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Also Read: 70th National Film Awards: मिथुन दा को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से ऋषभ शेट्टी तक जानिये किसको मिला कौन सा अवार्ड

बैडएस रवि कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ ऐलान के बाद से ही लाइमलाइट में बनी हुई है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसके बाद यह फिल्म आखरिकार 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सिंगर का धांसू एक्शन लुक नजर आएगा.

ब्लैक

ब्लैक एक थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देश बालासुब्रमणि के.जी. हैं. फिल्म के लीड रोल में प्रिया भवानी शंकर, स्वयम सिद्धा और जीवा हैं. फिल्म की कहानी एक नव विवाहित जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी शांति और प्राइवेसी के लिए एक नए घर के शिफ्ट होते हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उस घर में अजीब घटनाएं घटने लगती हैं.

मित्रा दा चलेया ट्रक नी

राकेश धवन की कॉमेडी फिल्म ‘मित्रा दा चलेया ट्रक नी’ में लीड रोल अमरिंदर गिल, सुनंदा शर्मा और सयानी गुप्ता निभा रहे हैं.

फूलवंती

स्नेहल तरदे की निर्देशित फूलवंती एक कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म शुक्रवार 11 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

विश्वम

साउथ एक्टर गोपीचंद की ‘विश्वम’ एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन श्रीनु वैतला ने किया है. यह फिल्म भी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

मां नन्ना सुपरहीरो

अभिलाष रेड्डी कंकरा की निर्देशित इमोशनल-ड्रामा फिल्म ‘मां नन्ना सुपरहीरो’ में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित है, जिसके दो दो पिता है. फिल्म में आपको ड्रामा के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी.

मार्टिन

ध्रुव सरजा स्टारर ‘मार्टिन’ का इंतजार दर्शक काफी बेसब्री से कर रहे हैं. एपी अर्जुन की निर्देशित यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी. फिल्म में ध्रुव सरजा के अलावा अन्वेषी जैन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >