Flop Films: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ये 7 फिल्में, बड़े स्टारकास्ट भी नहीं कर पाए इम्प्रेस

Flop Films: साल 2025 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए चुनौतीपूर्ण रही है. कई बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं. बड़े सितारों और हाई बजट के बावजूद, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

Flop Films: बॉलीवुड में हर साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाती. बड़े बजट, मशहूर सितारों और जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाती हैं. आइये जानते हैं साल 2025 में कौन सी मूवीज प्लॉप हुई.

आजाद

अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6.9 करोड़ की ही कमाई की. इसमें अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू किया था.

इमरजेंसी

कंगना रनौत की ओर से निर्देशित फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद भी यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. 60 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने 14.3 करोड़ की कमाई की.

लवयापा

लवयापा, 7 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी. इसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर लीड रोल में थे. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 8 करोड़ की कमाई की.

स्काई फोर्स

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी. इसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, लेकिन अपने बजट को नहीं निकाल पाई. इसे 160 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया था.

देवा

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा, 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी. 50 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. पहले हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 28.4 करोड़ की कमाई की.

मेरे हस्बैंड की बीवी

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लगभग 60 करोड़ के बजट में बनाया गया था. मुदस्सर अजीज की ओर से निर्देशित मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा और यह फ्लॉप साबित हुई.

बैडएस रवि कुमार

7 फरवरी को रिलीज हुई बैडएस रवि कुमार भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. कीथ गोम्स की ओर से निर्देशित फिल्म का बजट 20 करोड़ था, लेकिन इसने पहले आठ दिनों में महज 8 करोड़ की कमाई की.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie में सनी देओल के दिल पर दस्तक देने वाली रेजिना कैसेंड्रा कौन है? कभी ‘लेस्‍बियन’ बन मचाया बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >