मुंबई में सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, खिड़की से निकलता दिखा धुआं, सामने आया ये VIDEO

Fire at singer Shaan building: गायक शान की इमारत में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की. इस घटना में शान और उनके परिवार को कुछ नहीं हुआ.

Fire at singer Shaan building: मुंबई के बांद्रा इलाके में जिस बिल्डिंग में सिंगर शान रहते हैं, उसमें भीषण आग लग गई. ये आग सोमवार देर रात को बिल्डिंग में लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से बिल्डिंग में अफरा-तफरा मच गई. जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची. अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

शान की बिल्डिंग में लगी आग

समाचार न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया एक्स पर शान की बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें एक अपार्टमेंट की खिड़की से धुआ निकलता दिख रहा है. मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद भी दिख रही है. घटना के वक्त शान और उनकी फैमिली घर में मौजूद था, लेकिन वह लोग पूरी तरह से सुरक्षित है. फैंस को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इसपर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. ना ही सिंगर शान ने इसपर अभी तक कुछ कमेंट किया है.

मुंबई पुलिस ने क्या बताया

मुंबई पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग में आग कैसे लगी, इसके पीछे सही कारण का पता नहीं चला है. पुलिस आग लगने के सही कारण का पता कर रही है. पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. आग की घटना के संबंध में आगे के डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है.

जानें सिंगर शान के बारे में

शान का जन्म बॉम्बे में एक बंगाली परिवार में हुआ था और उनका असील नाम शांतनु मुखर्जी है. शान ने अपने करियर की शुरूआत ऐड के जिंगल्स गाकर की. साल 2000 में उनका गाना तन्हा दिल तन्हा सफर सुपरहिट हुआ था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था. इसके लिए सिंगर को बेस्ट सोलो एलबम के लिए भारत के पसंदीदा कलाकार के लिए एमटीवी एशिया अवॉर्ड मिला था.

इसे भी पढ़ें- Shaan Mukherjee Birthday: दिग्गज प्लेबैक सिंगर बनने से पहले करते थे ये काम, ऐसे बने इंडस्ट्री के मशहूर गायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >