Fighter OTT Release: ऋतिक रोशन की फाइटर इस दिन ओटीटी पर हो सकती है रिलीज जान लें डिटेल

Fighter OTT Release: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है.

Fighter ott release

Fighter OTT Release: निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पहली बार साथ में काम किया था.

Fighter ott release

Fighter OTT Release: फाइटर एक एरियल एक्शन फिल्म है. इसमें ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका निभाई. जबकि दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का रोल प्ले किया.

Fighter ott release

फाइटर के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 21 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा सकती है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है.

Fighter ott release

रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन की फिल्म ओटीटी पर करीब 150 करोड़ में बिक सकती है. बता दें कि शाहरुख खान की जवान को नेटफ्लिक्स पर 250 करोड़ में बेचा गया था.

Fighter ott release

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. बता दें कि सिद्धार्थ ने वॉर और पठान जैसी फिल्में बनाई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. यह फिल्म बैंग बैंग के बाद रोशन के साथ उनका तीसरा सहयोग है.

Fighter ott release

फाइटर में ऋषभ साहनी ने विलेन की भूमिका निभाई है. इसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदार में नजर आए है.

Fighter ott release

इस सिनेमाई प्रोजेक्ट में 2019 पुलवामा हमले, 2019 बालाकोट हवाई हमले और 2019 भारत-पाकिस्तान सीमा झड़पों जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के संदर्भ शामिल हैं.

Fighter ott release

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फाइटर में कुछ बदलाव सुझाए थे. फिल्म का रन टाइम 166 मिनट होगा. यह भी 250 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है.

Fighter ott release

ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म में विक्रम वेधा में नजर आए थे. हालांकि दर्शकों ने उन्हें टाइगर 3 में कैमियो रोल में देखा था.

Also Read: Fighter: फाइटर में ऋतिक रोशन ने कितनी ली फीस? दीपिका पादुकोण के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >