Fauji 2: विक्की जैन ने ‘फौजी 2’ में शाहरुख खान को किया रिप्लेस, जब बात पहुंची तो ऐसा था SRK का रिएक्शन

Fauji 2: शाहरुख खान के डेब्यु शो फौजी का जल्द ही सीक्वल आने वाला है, जिसमें अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन और एक्ट्रेस गौहर खान नजर आएंगी. यह शो दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होगा.

Fauji 2: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते नजर आ रहे हैं. इन दोनों वह कृष्णा अभिषेक के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखे. इससे पहले वह सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 में नजर आए थे. अब जल्द ही विक्की अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं. खास बात यह है कि विक्की जिस शो से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, उसी शो से शाहरुख खान ने ही अपना डेब्यू किया था. हम बात साल 1989 के शो फौजी की कर रहे हैं, जिसका जल्द ही सीक्वल आने वाला है. इस शो में विक्की शाहरुख खान की जगह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि जब यह बात SRK को मालूम पड़ी थी तो उन्होंने कैसा रिएक्ट किया था.

शाहरुख खान का पहला रिएक्शन क्या था?

शाहरुख खान का शो फौजी अपने सीक्वल के साथ 35 साल बाद दूरदर्शन पर लौट रहा है, जिसका निर्माण संदीप सिंह करेंगे. वहीं, शो के को-प्रोड्यूसर विक्की जैन हैं और साथ ही वह लीड रोल भी कर रहे हैं. हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में विक्की ने इस बात का खुलासा किया था कि जब शाहरुख खान को पता चला कि फिल्म का सीक्वल बन रहा है और उसमें विक्की लीड रोल में हैं तो उनका पहला रिएक्शन क्या था. विक्की ने कहा, “उन्हें इसके बारे में पता था. संदीप ने उन्हें पहले ही सूचित कर दिया था. वह इस बात से काफी खुश थे. हमारी प्लानिंग है कि हम जल्द ही उनसे मिलने जाएं और पूरी टीम के साथ उनका आशीर्वाद लें.”

विक्की ने बांधी पत्नी के तारीफों की पुल

विक्की जैन ने अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे की तारीफ करते हुए भी बताया कि कैसे एक्ट्रेस ने उन्हें एक्टिंग के लिए सपोर्ट किया. विक्की ने कहा, “मैं एक्टिंग करने के लिए काफी भाग्यशाली हूं. अब मुझे कैमरे का सामना करने का थोड़ा अनुभव है. इसलिए यह मुश्किल नहीं था, लेकिन मुझे कहना होगा कि अभिनय एक सीरियस बिजनेस है. मैं भाग्यशाली हूं कि अंकिता वहां हैं. वह वाकई मेरी मदद करती है और मुझे समझाती हैं. यह पहली बार है जब वह आसपास नहीं हैं और मेरे मन में यह डर था लेकिन फिर उन्होंने मुझसे कहा कि यह मेरा समय है बस जाओ और मजे करो.”

शो के बारे में

विक्की जैन का डेब्यू शो ‘फौजी 2’ दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होगा. हालांकि, कब इसपर कोई अपडेट सामने नहीं आई है. इस शो में विक्की जैन के साथ गौहर खान निभाएंगी. इसके अलावा इस शो में एक्टर शरद केलकर भी अहम भूमिका में हैं.

Also Read: Fauji 2: बिग बॉस 17 के बाद शाहरुख की ‘फौजी’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगे विक्की जैन, साथ में नजर आएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस

Also Read: Shah Rukh Khan: 35 साल बाद किंग खान के प्रोजेक्ट का बनने जा रहा है सीक्वल, जानिए कौन होगा स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >