Fauji 2: बिग बॉस 17 के बाद शाहरुख की ‘फौजी’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगे विक्की जैन, साथ में नजर आएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस

Fauji 2: शाहरुख खान की पहली पॉपुलर टीवी सीरीज ‘फौजी’ का सीक्वल आने वाला है. इस सीरीज में शाहरुख खान की जगह विक्की जैन लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं, उनके साथ एक्ट्रेस गौहर भी मुख्य भूमिका में हैं.

Fauji 2: शाहरुख खान की डेब्यू सीरीज ‘फौजी’ 36 साल बाद अपने सीक्वल के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार कपूर की निर्देशित साल 1988 के इस शो में शाहरुख खान लीड रोल में थे. इस शो को दर्शकों ने जमकर सरहाया था. अब इस का सीक्वल ‘फौजी 2’ आ रहा है. जिसमें आमिर या अक्षय नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन लीड रोल में हैं. इनके साथ टेलीविजन की पापुलर एक्ट्रेस गौहर खान भी नजर आएंगी.

फौजी 2 का टीजर

विक्की जैन और गौहर खान की फौजी 2 दूरदर्शन पर स्ट्रीम होगी. विक्की एक्टिंग के अलावा सीरीज के सह-निर्माता भी हैं. इस शो का टीजर को संदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, “भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित शो वापस आ रहा है. हमें फौजी 2 की वापसी कराते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है. इस उल्लेखनीय यात्रा में हमारे साथ जुड़ें. अपडेट के लिए बने रहें.”

फैंस हुए उत्साहित

फौजी के सीक्वल की वापसी की खबर जानने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं, और इस पोस्ट के नीचे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा कि “हम हमारे प्यारे विक्की भैया के देबू के लिए बहुत एक्साइटेड है कांग्रेचुलेशन मिस्टर जैन.” वहीं, दूसरे ने लिखा “वाह, क्या वापसी है. बिग बॉस में अपनी यादगार उपस्थिति के बाद अगर विकास जैन वहां हैं तो यह ड्रामा से भरपूर होगा. ये तो हिट होने वाला है.”

विक्की जैन के बारे में

विक्की जैन का पूरा नाम विकास जैन है, जो मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति हैं. वह ‘बिग बॉस 17’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘झलक दिखला जा’ में नजर आ चुके हैं. सीरीज में वह कर्नल संजय सिंह की भूमिका निभाएंगे, जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के किरदार में नजर आएंगी.

Also Read: Shah Rukh Khan: 35 साल बाद किंग खान के प्रोजेक्ट का बनने जा रहा है सीक्वल, जानिए कौन होगा स्टार

Also Read: Shah Rukh Khan: क्या सच में बॉलीवुड से रिटायर हो रहे हैं बादशाह, एसआरके ने दिया मजेदार जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >