Fateh OTT Release: इस ओटीटी पर कोहराम मचाएगी ‘फतेह’ , सोनू सूद की फिल्म में ‘एनिमल’ से भी ज्यादा एक्शन और खून-खराबा

Fateh OTT Release: सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म फतेह अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म को आप घर बैठे देखकर एंजॉय कर सकते हैं. किस ओटीटी पर फिल्म स्ट्रीम हो रही, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Fateh OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म फतेह 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सोनू ने लीड रोल प्ले किया था और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया था. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई और पिट गई. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. आपको बताते हैं किस दिन आप घर बैठे इस देख सकते हैं.

इस ओटीटी पर रिलीज हुए सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’

सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. मेकर्स ने इसकी घोषणा फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर किया. उन्होंने लिखा, जब बात इंसाफ की हो तो सिर्फ एक नाम काफी है – फतेह. फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसका ही इंतजार था. एक यूजर ने लिखा, अब होगा खूनी खेल. एक अन्य यूजर ने लिखा, एक्शन से भरपूर है फिल्म.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

बजट की लागत भी नहीं निकाल पाई ‘फतेह’

फिल्म ‘फतेह’ का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है. फिल्म अपने बजट की लागत भी निकालने में कामयाब नहीं रही. फिल्म ने 12 दिन में सिर्फ 12. 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिब्येंदु भट्टाचार्य ने भी काम किया हैं. फिल्म की कहानी की बात करें तो एक पूर्व विशेष ऑपरेशन अधिकारी सोनू सूद जो खून खराबा छोड़ चुका है और शांतिपूर्ण अपनी जिंदगी एक गांव में बिता रहा होता हो. अचानक वह एक लड़की से मिलता है, जो उसे अपना भाई बना लेती है. एक दिन वह लड़की गायब हो जाती है और उसे खोजने के लिए फतेह निकल जाता है. इस दौरान कई बड़े खुलासे होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >