Fateh Box Office Collection Day 1: सोनू सूद की फतेह हिट हुई या फ्लॉप, जानें ओपनिंग डे का टोटल कलेक्शन

Fateh Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक्शन एंटरटेनर फतेह से निर्देशन में डेब्यू किया है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने करोड़ कमाए.

Fateh Box Office Collection Day 1: सोनू सूद की सर्वाइवल एक्शन फतेह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मूवी की टक्कर राम चरण की गेम चेंजर से हुई. फिल्म सोनू सूद के निर्देशन और निर्माण की पहली फिल्म भी है, और इसमें जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने करोड़ कमाए.

फतेह ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

सोनू सूद ने रिलीज के दिन अनाउंस किया कि पहले दिन मूवी की टिकटें मात्र 99 रुपये में मिलेंगे. अब इसका फायदा मेकर्स को होता हुआ दिख रहा है. ट्रेड पोर्टल Sacnilk के अनुसार शुक्रवार को फतेह ने 2.45 करोड़ की कमाई की. 10 जनवरी, 2025 को फतेह की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.14 प्रतिशत थी.

फतेह को गेम चेंजर से मिली कड़ी टक्कर

फतेह को एस शंकर की तेलुगु ब्लॉकबस्टर गेम चेंजर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी ने अभिनय किया है. जहां गेम चेंजर के हिंदी डब वर्जन ने पहले दिन 7 करोड़ की कमाई की, वहीं सभी पांच भाषाओं (तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम) में फिल्म का कुल कलेक्शन 51.25 करोड़ तक पहुंच गया.

क्या है फतेह की कहानी

सोनू सूद की फतेह साहस, लचीलेपन और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है. शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज की ओर से निर्मित, फिल्म में सोनू, जैकलीन के अलावा विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं.

यह भी पढ़ें- Fateh: बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी सोनू सूद की फिल्म, रिलीज डे पर टिकट प्राइज हुआ 99 रुपये, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- Fateh movie review:साइबर क्राइम की इस कहानी में सोनू सूद ने एक्शन से किया इम्प्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >