Jee Le Zaraa Movie: क्या डिब्बा बंद हुई प्रियंका-आलिया भट्ट और कैटरीना की ‘जी ले जरा’? फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर ने ‘जी ले जरा’ पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म बंद नहीं होगी.

Jee Le Zaraa Movie: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने अपनी ड्रीम फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इस फिल्म का ऐलान साल 2021 में हुआ था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं. हालांकि, शेड्यूलिंग की दिक्कतों और व्यस्तताओं की वजह से फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है. इस बीच आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

फरहान अख्तर ने क्या कहा?

फरहान अख्तर ने हाल ही में यूट्यूब चैनल अवर स्टुपिड रिएक्शन्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे ये कहना पसंद नहीं कि फिल्म बंद हो गई है. इसे बस बैक बर्नर पर रखा गया है. ये फिल्म जरूर बनेगी. स्क्रिप्ट शानदार है और इस पर काफी काम भी हो चुका है.”

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने फिल्म के लिए सभी लोकेशन की तलाश पूरी कर ली है. म्यूजिक रेकॉर्ड कर लिया है. इसलिए ये बस समय की बात है कि हम वापस आकर इसे फिर से करें. मैं अब कास्ट पर कोई कॉमेंट नहीं कर सकता, जैसे कि वे क्या होंगे और कब आएंगे. लेकिन क्या फिल्म बनेगी? हां, बनेगी.’

कास्टिंग पर सवाल

फरहान ने साफ किया कि वह अभी कास्ट पर कोई पक्का कमेंट नहीं कर सकते. हालांकि, उन्होंने इशारा किया कि “ऑरिजनल कलाकारों” यानी प्रियंका, आलिया और कैटरीना का नाम अभी भी चर्चा में है.

आलिया भट्ट का भी बयान

साल 2024 में आलिया भट्ट ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “काफी मुश्किल हो रहा था सारी डेट्स को एकसाथ लाने में, लेकिन मुझे लगता है कि अगर सबसे जहन में है और इंटेंट में है तो वो फिल्म बन जाएगी.’

यह भी पढ़े: War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ दुनियाभर में डूबी या पार गई? कलेक्शन ने बताया सच

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Record: वर्ल्डवाइड ‘वॉर 2’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक की ब्लॉकबस्टर को पछाड़ बनी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >