Fact Check: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बेबी गर्ल क�� बने माता-पिता, न्यूबोर्न संग तसवीर वायरल, जानें सच्चाई

Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अपनी लाइफ का सबसे स्पेशल मोमेंट एंजॉय कर रहे हैं. कपल जल्द ही माता-पिता बनेंगे. हालांकि अब एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि कियारा और सिड एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन चुके हैं. आइये जानते हैं वायरल हो रही तसवीर की सच्चाई क्या है.

Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल में से एक हैं. दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. हाल ही में कियारा मेट गाला में गई थी, जहां उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था. उनके साथ होने वाले पापा सिड भी थे, जो अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रख रहे थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि कपल बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं.

सिद्धार्थ और कियारा की वायरल तसवीर का जानें सच

दरअसल एक्स पर एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें देखा जा सकता है कि कियारा और सिद्धार्थ अस्पताल में हैं और दोनों अपने न्यूबोर्न बेबी के साथ पोज दे रहे हैं. इसके अलावा न्यूजप्रो.सेलिब्रिटी के एक आर्टिकल में भी कहा गया कि कियारा और सिड बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं. दोनों ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और उन्होंने पपराजी से खुद को छिपाने की कोशिश की. सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर धड़ाधड़ बधाइयां दे रहे हैं. सिद्धार्थ और कियारा की वायरल हो रही ये तसवीर रियल नहीं बल्कि फर्जी है. इसे एआई टेक्नोलॉजी से बनाया गया है. अभी तक कपल को बेबी नहीं हुआ है.

सिद्धार्थ और कियारा ने कब की प्रेग्नेंसी अनाउंस

सिद्धार्थ और कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. कपल ने अपने हाथों में प्यारा सा मोजा पकड़ रखा था. पिछले हफ्ते, कियारा ने गौरव गुप्ता की ओर से डिजाइन किए गए एक शानदार आउटफिट में मेट गाला 2025 में अपनी शुरुआत की. उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया. उनकी ड्रेस में एक सोने की ब्रेस्टप्लेट थी, जो गर्भनाल को दर्शा रहा था.

कियारा और सिद्धार्थ के बारे में

कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात साल 2021 की फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी. युद्ध ड्रामा में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता, दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी. कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया था. मूवी के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और कपल ने साल 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी कर ली.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद ये एक्ट्रेस बनेंगी नई पूकी, अभीरा के जाते ही अरमान की लाइफ में आएगी नई लेडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >